punjab mail train

Train Diversion: बुलेट ट्रेन ब्लॉक से वडोदरा मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित

Train Diversion: बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत ब्लाक के कारण वडोदरा मंडल से चलने/गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित

वड़ोदरा, 22 अप्रैल: Train Diversion: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा रेलवे अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत गेरतपुर–अहमदाबाद खंड पर चौथे प्रीकास्टेड पोर्टल बीम के लॉन्चिंग कार्य हेतु दिनांक 24 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

शॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिनेशन ट्रेनें(Train Diversion)

  • ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद स्टेशन से प्रारंभ किया जाएगा तथा गांधीनगर केपिटल–अहमदाबाद के बीच निरस्त रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को दिनांक 24 अप्रैल 2026 को वटवा स्टेशन पर समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा तथा वटवा–गांधीनगर केपिटल के बीच निरस्त रहेगी।

पुनर्निर्धारण (Rescheduling)

  • ट्रेन संख्या 12009 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 24 अप्रैल 2026 को मुंबई सेंट्रल से 1 घंटा 15 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

निरस्त ट्रेनें (Cancelled Trains)

  • ट्रेन संख्या 69102 वटवा–वडोदरा मेमू दिनांक 24 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 69115 वडोदरा–वटवा मेमू दिनांक 24 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी दिनांक 23 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 22960 जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी दिनांक 24 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें:- Okha Guwahati Express: 24 अप्रैल को ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

आंशिक निरस्त (Partial Cancellation)

  • ट्रेन संख्या 19033 वलसाड़–अहमदाबाद गुजरात क्वीन दिनांक 24 अप्रैल 2026 को वडोदरा–अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

विनियमन (Regulation of Trains)

  • ट्रेन संख्या 19484 आसनसोल–अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 24 अप्रैल 2026 को वडोदरा मंडल में 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 24 अप्रैल 2026 को वडोदरा मंडल में 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 12755 काकीनाड़ा पोर्ट–भावनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 24 अप्रैल 2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 12474 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गांधीधाम एक्सप्रेस दिनांक 24 अप्रैल 2026 को वडोदरा मंडल में 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी।

यात्री ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें।