Track

Okha Guwahati Express: 24 अप्रैल को ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 22 अप्रैल: Okha Guwahati Express: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के नेउरा–जट डुमरी सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण राजकोट मंडल से होकर गुजरने वाली ओखा–गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर संचालित की जाएगी।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, दिनांक 24 अप्रैल, 2026 को ओखा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 15635 ओखा–गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग(Train Route Change) वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन–गया–जहानाबाद–पटना होकर चलेगी। यह ट्रेन बक्सर स्टेशन पर नहीं जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Train Diversion: बुलेट ट्रेन ब्लॉक से वडोदरा मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित

यात्री उपरोक्त परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के ठहराव, संरचना एवं समय-सारणी की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।