Kashi Yoga Wellness Center

Kashi Yoga Wellness Center: काशी में 350 बीघा में बनेगा भव्य योग एवं वेलनेस सेंटर

Kashi Yoga Wellness Center: गंगापार के कोदोपुर क्षेत्र में विकसित होगा अत्याधुनिक योग एवं वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य, योग और प्राकृतिक जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा।

  • महापौर व नगर आयुक्त ने प्रस्तावित स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • 60 मीटर चौड़ा वाकिंग पाथवे, ओपन जिम और विशाल योगा पार्क से सेहत संवारेंगे काशीवासी व पर्यटक

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 31 जुलाई:
Kashi Yoga Wellness Center: नगर निगम गंगापार कोदोपुर एवं डोमरी क्षेत्र में लगभग 350 बीघा में एक भव्य योगा एवं वेलनेस सेंटर विकसित करेगा। निगम की इस पहल से न केवल गंगापार क्षेत्र का कायाकल्प होगा, बल्कि यह स्थल काशी के नए टूरिज्म और वेलनेस हब के रूप में उभरेगा। निगम इस प्रोजेक्ट की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के प्रयास में जुटा हुआ है।

गंगापार के इस विशाल भूभाग को पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के आधुनिक केंद्र के रूप में संवारा जाएगा। इस क्रम में शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस योजना के तहत यहां 350 बीघा के दायरे में 60 मीटर चौड़ा एक भव्य पाथवे (टहलने के लिए मार्ग) तैयार किया जाएगा।

💜 Comfort & Care – अब दर्द में पाएं सुकून!
🔥 Heating + Vibration | Rechargeable | Portable
⚡ Smart Heating & Vibration Belt – अभी खरीदें
🔥 MRP ₹1,499 → सिर्फ ₹699 | 53% OFF
🚚 ₹199 से ऊपर Free Delivery  |  💳 Online Pay & Save  |  🔄 Easy Returns

इसके साथ ही एक विशाल योगा पार्क और ओपन जिम की स्थापना की जाएगी, जहां काशीवासी और बाहर से आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक प्राकृतिक माहौल में योग और व्यायाम कर सकेंगे। पूरे परिसर में व्यापक पौधरोपण कर इसे ग्रीन जोन के रूप में विकसित करने की तैयारी है। ​निरीक्षण के दौरान महापौर ने डोमरी क्षेत्र में छठ व्रतियों के लिए उत्तम व्यवस्था कराने, पर्याप्त प्रकाश, चेंजिंग रूम और पेयजल जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित कराने का निर्देश दिया ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

“काशी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगापार कोदोपुर (डोमरी) में 350 बीघा में बनने जा रहा यह योगा एवं वेलनेस सेंटर शहरवासियों को एक सेहतमंद माहौल प्रदान करेगा। यहां 60 मीटर चौड़ा पाथवे, ओपन जिम और योग की सुविधाओं के साथ-साथ छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं दी जाएंगी।