Khelo India Samvad

Khelo India Samvad: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम 27 को

Khelo India Samvad: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ और धीरेन्द्र महिला पी जी कॉलेज में होगा आयोजित

  • Khelo India Samvad: 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के साथ युवाओं से होगा खेल, फिटनेस और विकसित भारत पर संवाद

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 24 अगस्त:
Khelo India Samvad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना तथा खेल क्षेत्र में देश की प्रगति एवं भविष्य की संभावनाओं पर युवाओं के साथ संवाद स्थापित करना है.

वाराणसी जनपद में यह कार्यक्रम 27 अगस्त को दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP), वाराणसी तथा धीरेंद्र महिला पी.जी. कॉलेज, वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोनों स्थलों पर युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उक्त जानकारी नदेसर स्थित पत्र सूचना कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में, मेरा युवा भारत वाराणसी के उप निदेशक विकास सिंह, पी आई बी वाराणसी के मीडिया एवं जनसंचार अधिकारी प्रशांत कक्कड़, एम जी के वी पी के डॉ राहुल गुप्ता और डी एम पी जी कॉलेज के डॉ विनीता सिंह ने दी.

अवसर पर उप निदेशक सिंह ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत स्थानीय स्तर पर “युवा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद के सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय खेल प्रतिभाएं तथा युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। जनप्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को संबोधित करने के साथ-साथ खेल एवं युवा विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय खेल प्रतिभाओं के साथ संवाद भी किया जाएगा।

युवाओं के विचारों और सुझावों को मिलेगा मंच

खेलो इंडिया संवाद” (Khelo India Samvad) का महत्वपूर्ण पक्ष युवा संवाद है, जिसके माध्यम से युवाओं को देश के खेल इकोसिस्टम, खेल प्रतिभाओं के विकास, युवा नेतृत्व तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। युवाओं द्वारा दिए गए सुझावों को निर्धारित माध्यम से संकलित कर आगे प्रेषित किया जाएगा. युवा संवाद के प्रमुख विषयों में देश के खेल इकोसिस्टम को बेहतर बनाना, 2036 ओलंपिक के लिए खेल प्रतिभाओं को तैयार करना, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण शामिल हैं।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

Khelo India Samvad: कार्यक्रम के दौरान युवाओं को MY Bharat पोर्टल से जुड़ने एवं पंजीकरण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। साथ ही युवाओं से डिजिटल माध्यम से सुझाव प्राप्त करने के लिए MY Bharat Suggestions Box का QR Code उपलब्ध कराया जाएगा तथा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 Quiz के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी. उप निदेशक ने आगे बताया कि “खेलो इंडिया संवाद युवाओं को खेल क्षेत्र में देश की उपलब्धियों, भविष्य की संभावनाओं और खेलों में उनके योगदान से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की आकांक्षाओं और सुझावों को सुनने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।”u

उन्होंने वाराणसी के युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा खेल, फिटनेस और विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अपने विचार एवं सुझाव साझा करने की अपील की।