Supreme Court Bar Association

Supreme Court Bar Association: बीएचयू के पूर्व छात्र प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

Supreme Court Bar Association: प्रदीप राय ने 1998 में बी एच यू के विधि संकाय से प्राप्त की एल एल बी की डिग्री

  • Supreme Court Bar Association: यू पी पुलिस के पूर्व अधिकारी महिमा राय के पुत्र प्रदीप राय को उनके विशिष्ट उपलब्धि पर विधि संकाय अध्यक्ष ने दी बधाई एवं शुभकामनायें

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 20 अगस्त:
Supreme Court Bar Association: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय विधि संकाय के पूर्व छात्र, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन उच्चतम न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली सर्वाधिक प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली संस्थाओं में से एक है।

यह भी पढ़ें:- Tulsidas Jayanti: गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह सम्पन्न

विदित है कि यू पी पुलिस के पूर्व अधिकारी महिमा राय के पुत्र प्रदीप राय ने अपनी एल.एल.बी. (1998 बैच) की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विधि संकाय से प्राप्त की तथा तत्पश्चात विधि व्यवसाय में एक विशिष्ट पहचान बनाई। वे वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। इस सम्बन्ध में प्रो. प्रदीप कुमार सिंह, संकाय प्रमुख, विधि संकाय, बीएचयू, ने उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदीप राय को हार्दिक बधाई दी.

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

प्रो सिंह ने कहा कि यह संपूर्ण उपलब्धि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. प्रदीप राय की यह उपलब्धि हमारे संस्थान के प्रत्येक छात्र के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रो सिंह ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में उनके सफल एवं गौरवमयी कार्यकाल हेतु शुभकामनायें दी.