Train Diversion: अहमदाबाद–वीरमगाम रेलखंड पर ब्लॉक, राजकोट मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंराजकोट, 07 अगस्त: Train Diversion: अहमदाबाद–वीरमगाम रेलखंड के सानंद एवं जाखवाड़ा स्टेशनों के मध्य ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा। इसके फलस्वरूप राजकोट मंडल से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
निरस्तीकरण:
- ट्रेन संख्या 22959/22960 वडोदरा–जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (08 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) पूर्णतः निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन:
- ट्रेन संख्या 11466 जबलपुर–वेरावल एक्सप्रेस (07 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) अहमदाबाद–वीरमगाम–सुरेंद्रनगर के स्थान पर साबरमती–गांधीग्राम–बोटाद–वेरावल मार्ग से संचालित होगी। परिणामस्वरूप यह ट्रेन चांदलोडिया, वीरमगाम, सुरेंद्रनगर, थान जंक्शन, वांकानेर जंक्शन, राजकोट जंक्शन, भक्तिनगर, गोंडल, वीरपुर तथा नवागढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- ट्रेन संख्या 22926 ओखा–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (08 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) वीरमगाम–कटोसन रोड–कालोल–साबरमती–अहमदाबाद मार्ग से संचालित होगी, जबकि सामान्यतः यह वीरमगाम–अहमदाबाद मार्ग से चलती है। परिणामस्वरूप यह ट्रेन सानंद एवं साबरमती स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- ट्रेन संख्या 19119 गांधीनगर कैपिटल–वेरावल इंटरसिटी एक्सप्रेस (08 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) गांधीनगर कैपिटल–कालोल–कटोसन रोड–वीरमगाम मार्ग से संचालित होगी, जबकि सामान्यतः यह गांधीनगर कैपिटल–चांदलोडिया–वीरमगाम मार्ग से चलती है। परिणामस्वरूप यह ट्रेन चांदलोडिया एवं आंबली रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- ट्रेन संख्या 19120 वेरावल–गांधीनगर कैपिटल इंटरसिटी एक्सप्रेस (08 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) वीरमगाम–कटोसन रोड–कालोल–गांधीनगर कैपिटल मार्ग से संचालित होगी, जबकि सामान्यतः यह वीरमगाम–चांदलोडिया–गांधीनगर कैपिटल मार्ग से चलती है। परिणामस्वरूप यह ट्रेन चांदलोडिया एवं आंबली रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- ट्रेन संख्या 11465 वेरावल–जबलपुर एक्सप्रेस (08 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) वेरावल–बोटाद–गांधीग्राम–साबरमती–अहमदाबाद मार्ग से संचालित होगी, जबकि सामान्यतः यह वेरावल–सुरेंद्रनगर–वीरमगाम–अहमदाबाद मार्ग से चलती है। परिणामस्वरूप यह ट्रेन चांदलोडिया, वीरमगाम, सुरेंद्रनगर, थान जंक्शन, वांकानेर जंक्शन, राजकोट जंक्शन, भक्तिनगर, गोंडल, वीरपुर तथा नवागढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव समय एवं कोच संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें।

