ncc

NCC Cadets: एन सी सी कैडेट्स ने पौधों को बचाने का लिया संकल्प

NCC Cadets: हर एक व्यक्ति एक पेड़ लगाये थीम पर विशाल वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न

एन एन सी कैडेट्स ए बी एवं सी प्रमाणपत्र प्राप्त करते समय, लगाये गये पौधे के विकास का विवरण करेंगी प्रस्तुत

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 06 अगस्त:
NCC Cadets; 28 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी वी सी डब्लू के तत्वावधान में “हर एक व्यक्ति एक पेड़ लगाए (Each One Plant One)” थीम पर वसंत महिला महाविद्यालय में, विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया. अभियान के अंतर्गत सभी एनसीसी कैडेट्स ने एक-एक पौधा लगाया तथा यह संकल्प लिया कि, वे अपने पूरे एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान उस पौधे की नियमित देखभाल करेंगे। साथ ही यह भी निर्धारित किया गया कि ए, बी एवं सी प्रमाणपत्र प्राप्त करते समय प्रत्येक कैडेट अपने द्वारा लगाए गए पौधे की वर्तमान स्थिति एवं विकास का विवरण प्रस्तुत करेगी. इस अनूठी पहल का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर पौधों के संरक्षण और संवर्धन को सुनिश्चित करना है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अलका सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करनी चाहिए। पेड़ लगाना ही काफ़ी नहीं है, उसकी देखभाल करना भी जरूरी है। एनसीसी का अनुशासन हमें यही सिखाता है.

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. विभा सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। प्रत्येक कैडेट का दायित्व है कि वह केवल पौधा लगाए ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल कर उसे एक वृक्ष के रूप में विकसित करे। ‘ईच वन प्लांट वन’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।” महाविद्यालय परिवार ने भी इस पहल को हरित एवं स्वच्छ भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अवसर पर एनसीसी अधिकारी कल्याणी देशपांडे ने कैडेट्स को बधाई संदेश देते हुए कहा कि एनसीसी केवल परेड और ट्रेनिंग का नाम नहीं है। देश सेवा के साथ-साथ पर्यावरण सेवा भी हमारा कर्तव्य है। आज लगाया गया हर पेड़ आने वाले कल की सांस है। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर संगीथा पी एस ने भी उनके नैतिक विचारों की सराहना की. अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ नीम, पीपल, बरगद और अशोक के पेड़ लगाए. एनसीसी कैडेट अनुष्का सिंह, सौम्य झा, शिल्पा पांडे , वसुंधरा बिष्ट, करीना यादव, वर्षा सिंह, कुमारी श्वेता, दिव्यांशु, सृष्टि सहित सभी ने वृक्षारोपण कर पौधे को बचाने का संकल्प लिया.