Reality Show: बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन
Reality Show: ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयनित हुए संगीत एवं मंच कला संकाय के छात्र दुर्गेश यादव, बीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की है।
- Reality Show: म्यूजिक कालेज के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव ज़ी टीवी के ‘सा रे गा मा पा 2026’ में दिखायेंगे अपनी गायकी का जादू
- संगीत एवं मंच कला संकाय की डीन प्रो संगीता पंडित एवं अन्य संकाय सदस्यों ने दुर्गेश को दी बधाई एवं शुभकामनायें
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंरिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 22 सितम्बर: Reality Show: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, इंद्रजीत यादव एवं कौशिल्या देवी के पुत्र हैं।
उन्होंने बीएचयू से उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत में स्नात्तकोत्तर उपाधि लेने के उपरांत संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं। दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
उनके चयन पर प्रो. संगीता पंडित, संकाय प्रमुख, संगीत एवं मंच कला संकाय एवं विभागाध्यक्षा, गायन विभाग; प्रो. राम शंकर, समन्वयक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप; प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. विदित है कि लोकप्रिय शो सा रे गा मा पा 2026’ का प्रसारण ज़ी टीवी पर हाल ही में प्रारंभ हुआ है।

