Clean India: राजकोट मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान का शुभारंभ
Clean India: मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
राजकोट, 18 सितम्बर: Clean India: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल पर ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान का शुभारंभ दिनांक 17 सितंबर 2026 को किया गया। यह अभियान 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अभियान का मुख्य विषय “स्वच्छता में सहभागिता; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है। इसके पश्चात ‘स्वच्छता पखवाड़ा–2026’ का आयोजन 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंअभियान के प्रथम दिवस राजकोट मंडल के विभिन्न रेलवे परिसरों में स्वच्छता शपथ एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरिराज कुमार मीना ने रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलवे परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वच्छ रेलवे–स्वच्छ भारत के निर्माण में जनभागीदारी का आह्वान किया गया।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार प्रथम दिवस पर यांत्रिक विभाग के कोचिंग डिपो, रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, विद्युत डिपो तथा अन्य रेलवे परिसरों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता शपथ के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें:- IIT BHU: आईआईटी बीएचयू और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के बीच EV रिसर्च को लेकर हुआ MoU
इस अवसर पर वांकानेर स्वास्थ्य इकाई द्वारा पोषण संबंधी कमियों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ स्वच्छता एवं जल संचय संवाद का भी आयोजन किया गया।
स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत आज रेल कर्मचारियों के लिए आपदा प्रबंधन कक्ष में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान राजकोट मंडल में रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे ट्रैक, रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यालय परिसरों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रमुख गतिविधियों में सामुदायिक शौचालयों एवं कचरा संवेदनशील क्षेत्रों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण, स्टेशनों एवं ट्रेनों की गहन सफाई, कचरा पृथक्करण एवं प्लास्टिक-मुक्त अभियान, खेल एवं स्वच्छता गतिविधियां, पर्यटन एवं विरासत स्थलों की सफाई, कबाड़ से कला एवं पुनर्चक्रण तथा सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं सम्मान कार्यक्रम शामिल हैं।
Shop your favourites at exciting prices.
01 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत श्रमदान तथा 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता शपथ, प्रभात फेरी एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस प्रकार, ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान के प्रथम दिवस आयोजित गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य, जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला। राजकोट मंडल द्वारा स्वच्छता को निरंतर जनभागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

