Varanasi Development

Varanasi Development: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में ₹104 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Varanasi Development: नई बस्ती को मिलेगी सीवर व पेयजल संकट से मुक्ति

  • नई बस्ती वार्ड में 76.73 करोड़ से बिछेगी 26 किमी लंबी सीवर लाइन, घरों को मिलेगा शुद्ध पानी
  • महापौर अशोक तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल और क्षेत्रीय पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ भूमि पूजन

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 10 जुलाई:
Varanasi Development: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी को बुनियादी नागरिक सुविधाओं से पूरी तरह संतृप्त करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नगर निगम क्षेत्र के अत्यधिक प्रभावित 22 वार्डों की सीवर और पेयजल जैसी जटिल समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए बुनियादी ढांचे को नया रूप देने की तैयारी तेज हो गई है।

इस क्रम में शुक्रवार को उत्तरी विधानसभा के ‘नई बस्ती’ वार्ड में महापौर अशोक कुमार तिवारी और मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 103 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीवर लाइन व पेयजल गृह संयोजन कार्य का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की देखरेख में इस विशाल कार्य को गति दी जाएगी।

​शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने काशी की जनता से विकास कार्य में सहयोग की अपील की। धरातलीय सच्चाई को सामने रखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवर व पानी की नई पाइप लाइन बिछाने के इस विशाल कार्य में लगभग एक वर्ष का समय लग सकता है। इस अवधि में सड़कों की खुदाई के कारण नागरिकों को आवागमन में थोड़ी असुविधा और कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

लेकिन महापौर ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि “यह एक साल की अस्थायी समस्या आने वाले 70 से 75 साल तक का स्थायी समाधान लेकर आ रही है।” परियोजना के पूरा होते ही काशीवासियों को सीवर जाम और ओवरफ्लो की लाइलाज समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि नई बस्ती वार्ड में लगभग 76 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से 26 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी और गृह संयोजन का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 27 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से पेयजल टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। इस दोतरफा बुनियादी विकास से जहां एक ओर सीवर की समस्या खत्म होगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों के घरों में पानी का प्रेशर बढ़ेगा और हर घर तक शुद्ध व स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:- Border Security India: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

​अवसर पर शहर उत्तरी के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद राजेश यादव, संजय जायसवाल, दिनेश यादव, बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, मदन मोहन दुबे, बलराम कन्नौजिया, संदीप रघुवंशी, राजेन्द्र मौर्या, अनिल सोनकर के साथ-साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय जनता उपस्थित रही।