Okha Tirupati Express: सांसद पूनमबेन माडम ने ओखा–तिरुपति एक्सप्रेस को रवाना किया
Okha Tirupati Express: राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया
राजकोट, 12 मई: Okha Tirupati Express: सांसद पूनमबेन माडम तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा 11 मई, 2026 को ओखा रेलवे स्टेशन से ओखा-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को प्रस्थान संकेत दिखाकर शुभारंभ किया गया।
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंराजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा सांसद पूनमबेन माडम द्वारा रेल सुविधाओं में वृद्धि हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर सांसद पूनमबेन माडम ने कहा कि ओखा और तिरुपति (Okha Tirupati Express) के बीच इस नई ट्रेन की शुरुआत से दो महत्वपूर्ण तीर्थस्थल — देवभूमि द्वारका एवं तिरुपति बालाजी — आपस में जुड़ गए हैं। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से सौराष्ट्र के यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।
राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है :
ट्रेन संख्या 19560/19559 ओखा-तिरुपति एक्सप्रेस (साप्ताहिक)(Okha Tirupati Express)
ट्रेन संख्या 19560 ओखा-तिरुपति एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ओखा से प्रत्येक सोमवार को 23.35 बजे प्रस्थान करेगी, मंगलवार को प्रातः 04.00 बजे राजकोट पहुंचेगी तथा बुधवार को 23.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 19559 तिरुपति-ओखा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) तिरुपति से प्रत्येक गुरुवार को प्रातः 08.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा शनिवार को प्रातः 05.25 बजे राजकोट और उसी दिन 11.50 बजे ओखा पहुंचेगी।
स्टॉपेज :
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, उधना, नंदूरबार, आमलनेर, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बसमत, पूर्णा, हजूर साहिब नांदेड़, बासर, निजामाबाद, कामारेड्डी, बोलारम, काचीगुडा, महबूबनगर, गदवाल, कर्नूलु सिटी, डोन, ताडिपत्रि, कड़पा, राजमपेटा, रेनीगुंटा तथा तिरुपति स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास तथा जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे।

