RJT employees hounred 2

Railway Employees: मजदूर दिवस पर राजकोट में 17 रेलकर्मी सम्मानित

Railway Employees: मजदूर दिवस पर WRWWO राजकोट ने 17 रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 09 मई: Railway Employees: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO), राजकोट द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यरत 17 रेल कर्मचारियों को रेलवे में उनकी समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

Railway Employees

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार WRWWO अध्यक्ष मुकेशी मीना ने कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर WRWWO सचिव एकता जैन एवं शोभा भी उपस्थित रहीं।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

श्रीमती मुकेशी मीना ने सम्मानित कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए रेलवे में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति प्रक्रिया तथा सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले लाभों की भी जानकारी प्रदान की गई।