rajkot

Railway Achievement: सुनील कुमार मीणा के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की बड़ी उपलब्धि

Railway Achievement: यात्री सेवा, शिकायत निस्तारण एवं स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन; राजकोट मंडल को लगातार दूसरे वर्ष मिली प्रतिष्ठित “रेल मदद शील्ड”

राजकोट, 10 मई: Railway Achievement: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल ने पश्चिम रेलवे के 71वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में महाप्रबंधक स्तर की चार प्रतिष्ठित शील्ड प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इन चार शील्ड में से दो महत्वपूर्ण शील्ड — “रेल मदद शील्ड” एवं “कमर्शियल क्लीनलीनेस शील्ड” — वाणिज्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रदान की गईं।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

इस उपलब्धि में मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के कुशल नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मीना द्वारा की गई सूक्ष्म कार्ययोजना, प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा यात्री सेवा के प्रति प्रतिबद्ध कार्यशैली के परिणामस्वरूप राजकोट मंडल ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम रेलवे के 71वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह के दौरान मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय द्वारा राजकोट मंडल को ये प्रतिष्ठित शील्ड प्रदान की गईं।

रेल मदद शील्ड: लगातार दूसरी बार मिली सफलता

राजकोट मंडल को “रेल मदद शील्ड” यात्रियों की शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान के लिए प्रदान की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना द्वारा लागू की गई विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा ‘रेल मदद’ पोर्टल की सतत समीक्षा के कारण यात्रियों को समयबद्ध राहत सुनिश्चित की जा सकी। यह गौरव की बात है कि राजकोट मंडल ने लगातार दूसरे वर्ष इस श्रेणी में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

💜 Comfort & Care – अब दर्द में पाएं सुकून!
🔥 Heating + Vibration | Rechargeable | Portable
⚡ Smart Heating & Vibration Belt – अभी खरीदें
🔥 MRP ₹1,499 → सिर्फ ₹699 | 53% OFF
🚚 ₹199 से ऊपर Free Delivery  |  💳 Online Pay & Save  |  🔄 Easy Returns

स्वच्छता में अव्वल: कमर्शियल क्लीनलीनेस शील्ड

स्टेशनों एवं यात्री परिसरों में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के लिए मंडल को “कमर्शियल क्लीनलीनेस शील्ड” से सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियानों तथा बेहतर हाउसकीपिंग प्रबंधन के परिणामस्वरूप स्टेशन परिसरों की स्वच्छता एवं समग्र व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

वर्ष 2025-26 के दौरान राजकोट मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण तथा जन-शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु किए गए कार्यों की विभिन्न स्तरों पर सराहना की जा रही है।

राजकोट मंडल की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है तथा विभिन्न स्तरों से मंडल एवं वाणिज्य विभाग को बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं।