okha station

Okha Tirupati Train: ओखा–तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू

11 मई 2026 से ओखा और तिरुपति (Okha Tirupati Train) के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत

अहमदाबाद, 11 मई: Okha Tirupati Train: यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 11 मई 2026 से पश्चिम रेलवे द्वारा ओखा और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

ट्रेन संख्या 19560/19559 ओखा-तिरुपति एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

ट्रेन संख्या 19560 ओखा-तिरुपति एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 11 मई, 2026 से ओखा से प्रत्येक सोमवार को 23.35 बजे प्रस्थान करेगी, मंगलवार को प्रातः 08.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी और बुधवार को 23.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 19559 तिरुपति-ओखा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 14 मई, 2026 से तिरुपति से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08.15 बजे प्रस्थान करके शनिवार को 01.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी तथा 11.50 बजे ओखा पहुंचेगी।

स्टॉपेज :

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर,  सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, आणंद,  वडोदरा, भरूच, सूरत, उधना, नंदूरबार, आमलनेर, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बसमत, पूर्णा, हजूर साहिब नांदेड़, बासर, निजामाबाद, कामारेड्डी, बोलारम, काचीगुडा, महबूबनगर, गदवाल, कर्नूलु सिटी, डोन, ताडिपत्रि, कड़पा, राजमपेटा, रेनीगुंटा तथा तिरुपति स्टेशनों पर रुकेगी।

💜 Comfort & Care – अब दर्द में पाएं सुकून!
🔥 Heating + Vibration | Rechargeable | Portable
⚡ Smart Heating & Vibration Belt – अभी खरीदें
🔥 MRP ₹1,499 → सिर्फ ₹699 | 53% OFF
🚚 ₹199 से ऊपर Free Delivery  |  💳 Online Pay & Save  |  🔄 Easy Returns

इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास तथा जनरल कोच रहेंगे।

ट्रेन संख्या 19560 ओखा-तिरुपति एक्सप्रेस की बुकिंग 10 मई, 2026 से पीआरएस काउंटर तथा IRCTC की वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना एवं समय संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।