rjt tickt cheking

Ticket Checking: राजकोट मंडल में टिकट जांच अभियान, 551 मामलों से ₹5.29 लाख राजस्व

Ticket Checking: रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ चलाया सघन जांच अभियान, एक ही दिन में 551 मामले पकड़े गए।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 01 सितम्बर: Ticket Checking: यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा रेलवे राजस्व की हानि को रोकने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा 30 अगस्त, 2026 को एक दिवसीय सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत वंदे भारत, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, पैसेंजर तथा मेल/इंटरसिटी ट्रेनों सहित विभिन्न ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच की गई। इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक, टिकट चेकिंग स्टाफ, वाणिज्य निरीक्षकों एवं वाणिज्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, उच्च श्रेणी में अनियमित यात्रा तथा बिना बुक किए गए सामान के मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। टिकट जांच के दौरान कुल 551 मामले पाए गए। इनमें बिना टिकट यात्रा के 342 मामलों से ₹3,48,185, उच्च श्रेणी में अनियमित यात्रा के 206 मामलों से ₹1,81,510 तथा बिना बुक किए गए सामान के 3 मामलों में ₹150 का राजस्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार, एक ही दिन में कुल 551 मामलों से ₹5,29,845 का राजस्व प्राप्त हुआ।

राजकोट मंडल द्वारा आयोजित इस प्रकार के सघन टिकट जांच अभियानों का उद्देश्य अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ यात्रियों में वैध टिकट के साथ यात्रा करने और रेलवे के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। ऐसे अभियानों के माध्यम से रेलवे राजस्व की सुरक्षा के साथ यात्रियों में जिम्मेदार एवं अनुशासित यात्रा संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर सम्मानपूर्वक यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें। यात्रियों के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अनुशासित रेल यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है।