National Unity Day: राजकोट रेल मंडल में उत्साहपूर्वक मनाया गया “राष्ट्रीय एकता दिवस”
National Unity Day: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने का लिया संकल्प
राजकोट, 31 अक्टूबर: National Unity Day: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जन्म जयंती पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ; मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से कोठी कंपाउंड रेलवे कॉलोनी तक आयोजित हुई एकता दौड़
पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में भारत की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2026 को “राष्ट्रीय एकता दिवस” हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, अद्वितीय नेतृत्व क्षमता तथा देश की एकता को सुदृढ़ करने में उनके महान योगदान को स्मरण किया।
यह भी पढ़ें:- Bharat Parv 2026: एकतानगर में ‘भारत पर्व-2026’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शुभारंभ
राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजकोट में “एकता दौड़” (Run for Unity) का आयोजन किया गया। यह दौड़ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, राजकोट से प्रारंभ होकर कोठी कंपाउंड रेलवे कॉलोनी तक गई तथा वहां से वापस मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
Shop your favourites at exciting prices.
मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों, खिलाड़ियों, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करना था।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमृत सोलंकी, मंडल खेलकूद संघ के सचिव विक्रम मीणा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कल्याण निरीक्षकों की टीम द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

