National Unity Day: वी डी ए में भारत रत्न सरदार पटेल की मनाई गई जयंती
National Unity Day: वाराणसी विकास प्राधिकरण में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रीय एकता हेतु दिलाई गई शपथ
- वी डी ए सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा और अपर सचिव डॉ गुणाकेश शर्मा ने दिलाई शपथ
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंरिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 31 अक्टूबर: National Unity Day: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई. अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण के प्रांगण में सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा तथा अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई.
Shop your favourites at exciting prices.
अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें:- IIT BHU Convocation: आई आई टी (बी एच यू) का दीक्षान्त समारोह सम्पन्न
अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता, (National Unity Day) अखंडता एवं अखंड भारत के निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में वी डी ए परिवार के सभी सदस्यगण उपस्थित थे.

