rjt rpf

Railway Security: आरपीएफ राजकोट मंडल: सुरक्षा, सेवा और सतर्कता का संगम

Railway Security: अगस्त में ₹2.59 लाख से अधिक का सामान लौटाया; 06 लोगों को परिजनों से मिलाया; चैन पुलिंग के मामलों में 18 आरोपी पकड़े

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 06 सितम्बर: Railway Security: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अगस्त माह में सुरक्षा, यात्री सेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। “सेवा ही संकल्प” के तहत 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक विभिन्न अभियानों के माध्यम से आरपीएफ ने यात्रियों की सहायता करने के साथ-साथ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और रेल परिचालन को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अजय सदानी के कुशल नेतृत्व एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त, राजकोट कमलेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में आरपीएफ राजकोट मंडल द्वारा अगस्त माह में किए गए प्रमुख कार्य निम्नानुसार हैं:

ऑपरेशन अमानत: 28 यात्रियों को लौटाया ₹2.59 लाख से अधिक का सामान

यात्रियों की यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में छूटा हुआ सामान सुरक्षित रूप से वापस दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन अमानत” के तहत आरपीएफ ने तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

अगस्त माह में आरपीएफ द्वारा कुल 28 यात्रियों का लगभग ₹2,59,215/- मूल्य का सामान सुरक्षित रूप से बरामद कर संबंधित यात्रियों को सुपुर्द किया गया।

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: बच्चे को परिजनों से मिलाया

“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। अभियान के दौरान 01 बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

ऑपरेशन डिग्निटी: 05 बिछड़े व्यक्तियों को परिजनों से मिलाया

“ऑपरेशन डिग्निटी” के तहत अपने परिजनों से बिछड़े अथवा किसी कारणवश उनसे अलग हुए व्यक्तियों की सहायता के लिए आरपीएफ द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 05 व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाया गया।

ऑपरेशन समय पालन: चैन पुलिंग के 28 मामलों में 18 आरोपी पकड़े

ट्रेनों के सुचारु एवं समयबद्ध संचालन को प्रभावित करने वाली अनधिकृत चैन पुलिंग के विरुद्ध “ऑपरेशन समय पालन” के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।

अगस्त माह में राजकोट मंडल के क्षेत्राधिकार में यात्री ट्रेनों में चैन पुलिंग कर ट्रेनों के परिचालन को प्रभावित करने के कुल 28 मामले दर्ज किए गए तथा 18 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध रेल अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

ऑपरेशन रेल सुरक्षा: रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में 02 आरोपी पकड़े

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन रेल सुरक्षा” के तहत आरपीएफ ने सतर्कता एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी के 01 मामले में 02 आरोपियों को पकड़ा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन जनजागरण: यात्रियों एवं आमजन को किया जागरूक

रेलवे सुरक्षा के प्रति यात्रियों एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन जनजागरण” के तहत राजकोट मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्ट एवं चौकियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान बैनर एवं पोस्टर तथा पीए सिस्टम के माध्यम से घोषणाएं कर यात्रियों एवं आमजन को रेलवे लाइन पार न करने, चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी न करने, नशे से दूर रहने, महिला सुरक्षा एवं मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही गांव के सरपंचों एवं प्रधानों के साथ बैठकें आयोजित कर रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाई गई।

डीआरएम ने आरपीएफ के प्रयासों की सराहना की

राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना के अनुरूप आरपीएफ द्वारा सुरक्षा, यात्री सहायता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। राजकोट मंडल सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेगा।”