train AC

Karnavati Express: कर्णावती एक्सप्रेस का बांद्रा टर्मिनस से संचालन 30 नवंबर तक बढ़ा

Karnavati Express: कर्णावती एक्सप्रेस 30 नवंबर, 2026 तक मुंबई सेंट्रल की बजाय बांद्रा टर्मिनस से ही प्रारंभ होती रहेगी और वहीं समाप्त होती रहेगी

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

मुंबई, 29 अक्टूबर: Karnavati Express: पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल में चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेन संख्या 12933/12934 कर्णावती एक्सप्रेस का मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से/तक अस्थायी परिचालन विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 12933/12934 कर्णावती एक्सप्रेस 30 नवंबर, 2026 तक मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से ही प्रारंभ होती रहेगी और वहीं समाप्त होती रहेगी। इसका विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस–वटवा कर्णावती एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से प्रारंभ होती रहेगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 13:55 बजे प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें:- Drug Prices: कैंसर की 543 ब्रांडेड दवाओं की कीमतें घटीं, 9 नवंबर से नए दाम लागू

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस पर ही समाप्त होती रहेगी। यह ट्रेन 12:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

बोरीवली और वटवा के बीच ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।


यात्री उपर्युक्‍त परिवर्तनों को ध्यान में रखें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।