pm kishan yojna

PM Kisan Yojana: गुजरात में पीएम किसान उत्सव का वाराणसी के किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

PM Kisan Yojana: बनासकांठा में आयोजित किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम को, वाराणसी के सभी 8 ब्लाकों में, 25000 किसानों ने देखा सजीव प्रसारण

  • कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त को किया जारी, वाराणसी के 211112 किसानों को मिले 42 करोड़ रूपये

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 26 अक्टूबर:
PM Kisan Yojana: बनासकांठा, गुजरात में आयोजित हुये पी0एम0 किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 24वीं किस्त का हस्तान्तरण किया. इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वेब लिंक के माध्यम से जनपद के समस्त 08 विकास खण्डों के सभागार में आयोजित किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम, भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम, जनपद के समस्त किसान समृद्धि केन्द्रो पर आयोजित कार्यक्रम, जनपद के समस्त फर्टिलाइजर क्रय केन्द्रों पर आयोजित कार्यक्रम एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर, वाराणसी में किया गया।

यह भी पढ़ें:- Synthetic Drugs: यूपी में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली गुप्त लैब का भंडाफोड़, 1,100 किलो मादक पदार्थ जब्त

जनपदीय/विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रमों में लगभग 25000 से अधिक कृषकों द्वारा लाईव प्रसारण कार्यक्रम ”किसान उत्सव दिवस” में प्रतिभाग किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद वाराणसी के 211112 कृषकों को 24वीं किस्त के माध्यम से लगभग 42 करोड़़ रूपये से अधिक का लाभ प्राप्त हुआ है।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा0 महेन्द्र सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख आराजीलाइन एवं कृषि विभाग के अधिकारी सुरेन्द्र चंद्र चैधरी, संयुक्त कृषि निदेशक (नोडल टास्क फोर्स अधिकारी)उ0प्र0 लखनऊ, शैलेन्द्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी, अमित जायसवाल, उप कृषि निदेशक वाराणसी, संगम सिंह, जिला कृषि अधिकारी वाराणसी, डा0 नवीन कुमार सिंह, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर वाराणसी, डा0 अमितेश, डा0 पूजा, डा0 मनीष पाण्डेय एवं विकास खण्ड आराजीलाईन के सहायक विकास अधिकारी (कृषि), प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, ए0टी0एम0 बी0टी0एम0 एवं भारी संख्या में कृषक बन्धुओं द्वारा लाईव प्रसारण में प्रतिभाग किया गया।

लाईव प्रसारण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों एवं खेत बचाओं अभियान रबी-2026 के बारे में कृषको को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।