Synthetic Drugs up

Synthetic Drugs: यूपी में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली गुप्त लैब का भंडाफोड़, 1,100 किलो मादक पदार्थ जब्त


Synthetic Drugs: जालौन जिले के एक दूरदराज के गांव में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में नशीली दवाओं के निर्माण की एक पूरी तरह से चालू अवैध इकाई का पता चला

By PIB Delhi, 30 अक्टूबर: Synthetic Drugs: राजस्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक दूर-दराज के गांव में मादक पदार्थ बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग 1,100 किलोग्राम मादक पदार्थ और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने रसायनों (प्रिकर्सर केमिकल्स) के साथ-साथ भारी मात्रा में निर्माण उपकरण जब्‍त किए गए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Synthetic Drugs

डीआरआई अधिकारियों की एक बड़ी टीम ने पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर उत्‍तर प्रदेश एटीएस की मदद से 29 अक्टूबर 2026 तड़के एक संदिग्ध जगह पर संयुक्त अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान वहां सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की एक पूरी तरह से तैयार और चालू प्रयोगशाला मिली। इस दौरान लगभग 184 किलोग्राम अर्ध-निर्मित ड्रग्स, करीब 582 किलोग्राम कच्चे रसायन और मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए।

Synthetic Drugs

कार्रवाई में आरोपियों के घरों की तलाशी लेने पर लगभग 15.4 किलोग्राम तैयार ‘मेथाक्वालोन’ बरामद हुआ। इसके साथ ही लगभग 153 किलोग्राम रसायन और निर्माण प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली एक मशीन भी मिली। एक अन्य आरोपी के ठिकाने की तलाशी लेने पर लगभग 168 किलोग्राम कच्चे रसायन की एक और बड़ी खेप जब्त की गई। इस गुप्त निर्माण इकाई से जुड़े दो लोगों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बड़ी मात्रा में तैयार मादक पदार्थ, अर्ध-तैयार सामग्री, कच्चे रसायनों और निर्माण उपकरणों की बरामदगी से पता चलता है कि यहाँ एक संगठित और अवैध मादक पदार्थ निर्माण का काम चल रहा था। इस कार्रवाई ने अवैध मादक पदार्थ के तंत्र को एक बड़ा झटका दिया है। एक बड़ी गुप्त निर्माण इकाई को नष्ट करके, अवैध आपूर्ति श्रृंखला से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और कच्चे रसायनों को हटाकर और सिंथेटिक मादक पदार्थ के उत्पादन को रोककर इस तंत्र को कमजोर किया गया है।

डीआरआई नशीले पदार्थों और मनोतेजक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए गुप्त ड्रग निर्माण नेटवर्क को तोड़ने और अवैध मादक पदार्थ उत्पादन को बनाए रखने वाली सप्लाई चेन को बाधित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।