Train Passenger Information: 1 एवं 2 जुलाई को राजकोट स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में रहेगा परिवर्तन
Train Passenger Information: रुखड़िया फाटक पर 23 घंटे के इंजीनियरिंग ब्लॉक के चलते किया गया प्लेटफॉर्म परिवर्तन, यात्रियों से संशोधित व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करने की अपील
राजकोट, 30 जून, Train Passenger Information: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा राजकोट–रूखड़िया रेलखंड पर स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 125 (रुखड़िया फाटक) पर आवश्यक इंजीनियरिंग कार्य के लिए 1 जुलाई, 2026 से 2 जुलाई, 2026 तक 23 घंटे का ट्रैफिक एवं इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान यात्रियों की सुविधा तथा रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए राजकोट स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंब्लॉक अवधि के दौरान सामान्यतः प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर आने-जाने वाली निम्नलिखित ट्रेनें प्लेटफॉर्म संख्या 2 से संचालित की जाएंगी—
- गाड़ी संख्या 19575 ओखा–नाथद्वारा एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 19218 वेरावल–बांद्रा टर्मिनस सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 19210 ओखा–भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 20820 ओखा–पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 19252 ओखा–वेरावल एक्सप्रेस (02 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 19251 वेरावल–ओखा एक्सप्रेस (02 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 22717 राजकोट–सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस (02 जुलाई, 2026)
इसी प्रकार सामान्यतः प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर आने-जाने वाली निम्नलिखित ट्रेनें भी प्लेटफॉर्म संख्या 2 से संचालित की जाएंगी—
- गाड़ी संख्या 12477 जामनगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 19120 वेरावल–गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर–शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 11463 वेरावल–जबलपुर एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 26902 वेरावल–साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 12268 हापा–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 22908 हापा–मडगांव एक्सप्रेस (01 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 19319 वेरावल–इंदौर महामना एक्सप्रेस (02 जुलाई, 2026)
- गाड़ी संख्या 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस (02 जुलाई, 2026)
इसके अतिरिक्त, सामान्यतः प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर आने वाली गाड़ी संख्या 22958 वेरावल–गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस (02 जुलाई, 2026) को प्लेटफॉर्म संख्या 1 से संचालित किया जाएगा।
राजकोट मंडल द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म संबंधी नवीनतम जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा, एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम), रेलवे हेल्पलाइन अथवा स्टेशन पर प्रदर्शित सूचना पट्टों के माध्यम से प्राप्त कर लें तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पूर्व स्टेशन पर पहुंचें।
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर आवश्यक उद्घोषणाओं एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। पश्चिम रेलवे को यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है तथा यात्रियों से सहयोग एवं समझदारी बनाए रखने की अपील की गई है।

