varanasi 0905

Varanasi Tax Relief: वाराणसी में स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म अवार्डियों को टैक्स में 50% छूट

Varanasi Tax Relief; ऑनलाइन जमा करने पर 12 प्रतिशत, काउंटर पर भुगतान करने पर मिलेगी 10 प्रतिशत की रियायत

  • दृष्टिहीन और 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों का टैक्स शत-प्रतिशत माफ
  • लंबी प्रक्रिया व समय की बचत के लिए 21 मई तक पोर्टल पर खुद की मतगणना

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 09 मई:
Varanasi Tax Relief: नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैक्स सॉफ्टवेयर में बदलाव कर लिया हैं। ऐसे में अब गृहकर, जलकर व सीवर कर जमा करने वाले भवन स्वामियों को दस प्रतिशत की छूट मिलेगी । वहीं ऑनलाइन भुगतान करने पर दो प्रतिशत की अतिरिक्त छूट के साथ कुल 12 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। वहीं पहली बार स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को भी टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है ।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता यह जानकारी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दी ।उन्होंने बताया कि दृष्टिहीन और 80 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले भवन स्वामियों का टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया है। हालांकि, इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र निगम कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के 2.33 लाख भवन स्वामियों को 15 जुलाई तक टैक्स जमा छूट का लाभ उठा सकते है । एक सवाल के जवाब में नगर आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों ने चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स पहले ही जमा कर दिया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी छूट की बढ़ी हुई राशि का समायोजन अगले वित्तीय वर्ष के बिल में कर दिया जाएगा।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण और डिजिटल जनगणना-2026 का कार्य चल रहा है। नागरिक 21 मई तक https://se.census.gov.in पर जाकर 33 सवालों के जवाब देकर अपनी स्व-गणना कर सकते हैं।जवाब देने के बाद एक 11 अंकों की एसई-आईडी।जेनरेट होगी। 22 मई से जब प्रगणक घर-घर आएंगे, तो नागरिकों को केवल यह आईडी दिखानी होगी, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक देकर काशी की रैंकिंग सुधारने की भी अपील की।