kashi varanasi

Jal Parivahan Kendra: काशी को जल परिवहन केंद्र के रूप मे विकसित करने की तैयारी शुरू

Jal Parivahan Kendra: लंका सामने घाट पर क्रूज टर्मिनल के निर्माण का रास्ता साफ

  • दो एकड़ भूमि देने के लिए नगर निगम की कार्यकारिणी ने दी सैद्धांतिक रूप से सशर्त स्वीकृति
  • टर्मिनल से गंगा पार रामनगर क्षेत्र मे पर्यटकों की बढ़ेगी आवाजाही, स्थानीय व्यापारियों एवं युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 05 मई:
Jal Parivahan Kendra: काशी को एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय जल परिवहन केंद्र में भी विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस क्रम में लंबे समय से प्रतीक्षित लंका सामने घाट क्रूज टर्मिनल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने सामने घाट स्थित दो एकड़ भूमि भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आई डब्यू ए आई) को देने के लिए सैद्धांतिक रूप से सशर्त सहमति प्रदान कर दी है।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

शर्त यह है कि प्राधिकरण को इस बेशकीमती भूमि का किराया डीएम सर्किल रेट के आधार पर देना होगा, अन्यथा निर्मित होने वाले टर्मिनल भवन का एक फ्लोर निगम को आवंटित करना होगा। इससे निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और सरकारी संपत्तियों का उचित मुद्रीकरण सुनिश्चित हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:- RPF: आरपीएफ ने यात्री का ₹57,360 का सामान सुरक्षित लौटाया

बहरहाल निगम के इस निर्णय से न केवल क्रूज संचालन को व्यवस्थित आधार मिलेगा, बल्कि बनारस के पर्यटन और बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है। प्लाट की आराजी संख्या 316/25 की दो एकड़ भूमि पर बनने वाला यह प्रोजेक्ट काशी को स्मार्ट सिटी से आगे बढ़कर एक ग्लोबल टूरिस्ट हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। यह टर्मिनल न केवल गंगा की लहरों पर पर्यटन को सुगम बनाएगा, बल्कि बनारस की अर्थव्यवस्था में भी एक नया अध्याय जोड़ेगा। अभी तक अधिकांश क्रूज और नावों का संचालन मुख्य घाटों तक सीमित था, जिससे वहां पर्यटकों की भारी दबाव रहता था।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

इस महत्वाकांक्षी टर्मिनल के बनने से गंगा के उस पार रामनगर और सामने घाट क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प और छोटे व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे। क्रूज संचालन, टर्मिनल प्रबंधन, और संबंधित सेवाओं (होटल, गाइड, परिवहन) के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इस टर्मिनल को भविष्य में वॉटर टैक्सी और अन्य जल परिवहन सेवाओं के रूप मे भी विकसित किया जायेगा.