RPF: आरपीएफ ने यात्री का ₹57,360 का सामान सुरक्षित लौटाया
RPF: राजकोट मंडल के आरपीएफ की ईमानदारी की मिसाल: यात्री का ₹57,360 का सामान सुरक्षित लौटाया
राजकोट, 05 मई: RPF: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपनी सतर्कता, तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया है।
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंराजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, दिनांक 04 मई 2026 को प्रातः 04:50 बजे जामनगर आरपीएफ पोस्ट से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 22970 डाउन बनारस–ओखा एक्सप्रेस के कोच B/3, बर्थ संख्या 63 पर एक यात्री का बैग जामनगर स्टेशन पर उतरते समय छूट गया है।
सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल शर्मा एवं कांस्टेबल अरशी भाई ने खंभालिया स्टेशन पर ट्रेन के आगमन (05:45 बजे) पर संबंधित कोच में जांच की, जहां यात्री का काले रंग का लैपटॉप बैग सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया। इसके बाद यात्री से संपर्क कर उसे आरपीएफ पोस्ट, खंभालिया से अपना सामान प्राप्त करने हेतु बुलाया गया। यात्री दिनेश कुमार (28 वर्ष), निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश), प्रातः 09:30 बजे वहां उपस्थित हुआ। उसने बताया कि वह पीएनआर संख्या 2832673646 के तहत बनारस से जामनगर तक यात्रा कर रहा था तथा उतरते समय उसका बैग ट्रेन में ही छूट गया था।
बरामद बैग में डेल कंपनी का लैपटॉप, लेडीज पर्स, नकद राशि, एयरबड्स, ट्रिमर सहित कुल ₹57,360 मूल्य का सामान पाया गया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत उक्त सामान यात्री को प्रातः 10:45 बजे सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। अपना सामान सुरक्षित प्राप्त कर यात्री ने आरपीएफ का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:- Jal Parivahan Kendra: काशी को जल परिवहन केंद्र के रूप मे विकसित करने की तैयारी शुरू
राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त कमलेश्वर सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए संबंधित रेलकर्मियों की तत्परता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। यह घटना आरपीएफ की उत्कृष्ट कार्यशैली और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

