Gender Sensitization: वी सी डब्लू में लैंगिक संवेदीकरण पर ऐड ऑन कोर्स का हुआ समापन
Gender Sensitization: लैंगिक संवेदीकरण पहचानों की मानवीय समझ की ओर’ नामक ऐड-ऑन कोर्स के समापन पर प्रो संजय कुमार ने दिया रोचक व्याख्यान
- 30 घंटे के ऐड ऑन कोर्स के द्वारा 76 छात्रायें हुई लाभान्वित
रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 14 मार्च: Gender Sensitization: वसंत महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग तत्वावधान में आयोजित ऐड-ऑन कोर्स का सफलता पूर्वक समापन हुआ।”लैंगिक संवेदीकरण: पहचानों की मानवीय समझ की ओर” नामक यह कोर्स 30 घंटे की अवधि का रहा। गूगल मीट / और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उक्त कोर्स संचालित हुआ।
इस पहल के माध्यम से समावेशिता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध है। कोर्स के द्वारा छात्रों और प्रतिभागियों को लैंगिक विविधता और समुदाय की पहचानों के प्रति अधिक संवेदनशील और जागरूक बनाना मुख्य उद्देश्य रहा.ऐड ऑन कोर्स का उद्घाटन द समलैंगिक चिंतक प्रो. रुथ, प्रोफेसर, मोनताना विश्वविद्यालय ने किया. 30 घंटे के इस कोर्स की समन्वयक डॉ. रचना पाण्डेय रहीं। कोर्स से 76 छात्राओं ने लाभ लिया।
यह भी पढ़ें:- Hapa Yard Wagon Shed: हापा यार्ड में अत्याधुनिक संयुक्त वैगन शेड तैयार
समापन सत्र में महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग के प्रोफेसर, एवं पूर्व संकाय प्रमुख, प्रो. संजय कुमार का व्याख्यान हुआ। प्रो. संजय कुमार के व्याख्यान का विषय था- “Engaging Men & Boys for Gender इक्वलिटी.
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने प्रो. संजय कुमार का स्वागत और सम्मान किया।
प्रो. संजय ने अपने द्वारा संचालित मेस्वा संस्था एवं ट्रांसजेंडर सेल (Gender Sensitization) द्वारा जेंडर इक्वलिटी के लिए किए गए कार्यों से सम्बन्धित अपने अनुभव साझा किये।.कार्यक्रम में प्रो. सौरभ, डॉ. सुनीता, डॉ. किरन, डॉ आकांक्षा, डॉ. अरशद और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राशिका ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विशाल ने दिया।
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें

