Kashi Tamil Sangamam

Kashi Tamil Sangamam के अनुभव से अभिभूत प्रतिभागी ने प्रधानमंत्री को लिखा आभार पत्र

Kashi Tamil Sangamam: काशी विश्वनाथ दर्शन बना काशी तमिल संगमम् यात्रा का सबसे यादगार पल: गोविंदराज

  • के टी एस की यात्रा ने प्रतिभागियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहरों को करीब से समझने का दिया बहुमूल्य अवसर

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 09 मार्च:
Kashi Tamil Sangamam: काशी तमिल संगमम् के अंतर्गत आयोजित “तमिल सीखें” कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया है। गत दिनों चेन्नई के कुचनूर गोविंदराज ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में, इस कार्यक्रम को संस्कृति, शिक्षा और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम बताया।

गोविंदराज ने अपने पत्र में बताया कि “तमिल सीखें” कार्यक्रम के तहत आए शिक्षकों को काशी में कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया गया और पूरे प्रवास के दौरान उनका अत्यंत आत्मीयता और सम्मान के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने प्रतिभागियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक धरोहर को करीब से समझने का अवसर दिया।

यात्रा के दौरान सबसे विशेष अनुभव प्रातः काल में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन का रहा। गोविंदराज के अनुसार यह उनके जीवन की “सबसे महत्वपूर्ण” घटनाओं में से एक था। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रवेश के समय पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया गया, जिससे पूरे वातावरण में गहरी आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव हुआ और यह क्षण सभी प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।

यह भी पढ़ें:- DRM Rajkot: राजकोट मंडल के 7 रेलकर्मी डीआरएम द्वारा सम्मानित

अपने अनुभवों को साझा करते हुए गोविंदराज ने लिखा कि, यह आयोजन उनकी अपेक्षाओं से भी “अधिक बेहतर, अधिक पूर्ण और अधिक सफल” रहा। उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु की ओर से वे इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं और तमिल भाषा तथा संस्कृति के प्रति उनके स्नेह के लिए उन्हें नमन करते हैं।

OB Banner summer 1
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें