Mahashivratri Special Train: श्रद्धालुओं के लिए राजकोट-वेरावल मेला स्पेशल ट्रेन की घोषणा
महाशिवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेन (Mahashivratri Special Train)
राजकोट, 12 फरवरी: Mahashivratri Special Train: महाशिवरात्रि मेला 2026 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने राजकोट और वेरावल के बीच विशेष किराये पर पांच दिनों के लिए “महाशिवरात्रि मेला स्पेशल” ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है:
ट्रेन संख्या 09513/09514 राजकोट–वेरावल–राजकोट अनारक्षित दैनिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09513 राजकोट–वेरावल स्पेशल
प्रतिदिन सुबह 06:55 बजे राजकोट से प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 10:55 बजे वेरावल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09514 वेरावल–राजकोट स्पेशल वेरावल से दोपहर 15:20 बजे प्रस्थान कर रात्रि 20:00 बजे राजकोट पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन 13 फरवरी, 2026 से 17 फरवरी, 2026 तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भक्तिनगर, गोंडल, वीरपुर, जेतलसर, जूनागढ़ एवं केशोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी एवं कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य अवलोकन करें।


