rjt

RPF Rajkot Division: आरपीएफ राजकोट मंडल का शानदार प्रदर्शन: यात्रियों की सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि

RPF Rajkot Division: आरपीएफ राजकोट मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: जनवरी माह में विभिन्न अभियानों के तहत यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ

राजकोट, 6 फरवरी: RPF Rajkot Division: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, रेल यात्रियों तथा रेलवे परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में जनवरी 2026 के दौरान सराहनीय कार्य किए हैं।

सेवा ही संकल्प” अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आरपीएफ ने आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अजय सदानी के कुशल नेतृत्व एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त, राजकोट कमलेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिबद्धता, सतर्कता एवं मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस अवधि के दौरान आरपीएफ राजकोट मंडल द्वारा विभिन्न अभियानों के अंतर्गत किए गए प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:

🔹 ऑपरेशन अमानत
आरपीएफ द्वारा “ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों की सहायता करते हुए यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं ट्रेनों में छूटे हुए 26 यात्रियों के लगभग ₹2,71,589/- मूल्य के सामान को सुरक्षित रूप से उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया।
🔹 ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते
इस मानवीय अभियान के अंतर्गत 03 बिछड़े हुए बच्चों को सकुशल खोजकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
🔹 ऑपरेशन रेल सुरक्षा
रेलवे संपत्ति की चोरी रोकने हेतु चलाए गए अभियान में 03 आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
🔹 ऑपरेशन समय पालन
रेल परिचालन को बाधित करने वाली अवैध चेन पुलिंग की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए 49 मामले दर्ज किए गए तथा 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई।
🔹 ऑपरेशन उपलब्ध
रेल टिकटों की कालाबाज़ारी में संलिप्त 01 व्यक्ति को पकड़कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
🔹 ऑपरेशन डिग्निटी
इस अभियान के तहत 01 बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलवाकर मानवीय दायित्व का निर्वहन किया गया।
🔹 ऑपरेशन यात्री सुरक्षा
यात्री सामान चोरी के 02 मामलों में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेलवे पुलिस को सौंपा गया।
🔹 ऑपरेशन जीवन रक्षा
चलती ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फँसी एक महिला यात्री को तत्परता से सुरक्षित बाहर निकालकर उसका जीवन बचाया गया।
🔹 ऑपरेशन जनजागरण
यात्रियों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे लाइन पार न करने, पत्थरबाजी न करने, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा एवं मानव तस्करी जैसे विषयों पर बैनर, पीए सिस्टम, ग्राम स्तर पर बैठकों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आरपीएफ राजकोट मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

OB banner
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें