Veraval Prayagraj Special Train: वेरावल–प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
Veraval Prayagraj Special Train: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने वेरावल और प्रयागराज के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया।
टिकटों की बुकिंग 30 जुलाई से
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंराजकोट, 28 जुलाई: Veraval Prayagraj Special Train: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा वेरावल–प्रयागराज–वेरावल के बीच विशेष किराए पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन अगस्त एवं सितम्बर माह के दौरान कुल 8-8 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार राजकोट मंडल से होकर जानेवाली इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:
ट्रेन संख्या 04174 वेरावल–प्रयागराज स्पेशल 07 अगस्त से 25 सितम्बर, 2026 तक
प्रत्येक शुक्रवार को वेरावल से रात्रि 22.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा रविवार को प्रातः 05.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04173 प्रयागराज–वेरावल स्पेशल 06 अगस्त से 24 सितम्बर, 2026 तक
प्रत्येक गुरुवार को प्रयागराज से प्रातः 10.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सायं 18.15 बजे वेरावल पहुंचेगी।
इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- Veraval BandraTrain Update: वेरावल –बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में जूनागढ़, नवागढ़, राजकोट, वांकानेर, थान, सुरेन्द्रनगर जंक्शन, विरमगाम, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा जंक्शन, टूण्डला जंक्शन, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी तथा फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 04174 वेरावल–प्रयागराज स्पेशल के लिए टिकटों की बुकिंग 30 जुलाई, 2026 (गुरुवार) से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारम्भ होगी। ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

