RPF Rajkot Lost Property Recovery

RPF Rajkot Lost Property Recovery: आरपीएफ राजकोट ने लौटाया ₹4.60 लाख का खोया सामान

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 03 जुलाई: RPF Rajkot Lost Property Recovery: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पश्चिम रेलवे) अजय सदानी के कुशल नेतृत्व तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त (राजकोट) कमलेश्वर सिंह के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आरपीएफ राजकोट मंडल द्वारा जून 2026 के दौरान “सेवा ही संकल्प” अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसर, रेल यात्रियों तथा रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज करते हुए यात्री सुरक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की।

RPF Rajkot Lost Property Recovery

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, मंडल में संचालित विभिन्न अभियानों के अंतर्गत आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सहायता, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षित एवं निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई। जून 2026 के दौरान प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं:

  • ऑपरेशन अमानत: “ऑपरेशन अमानत” के अंतर्गत आरपीएफ ने सेवा एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों द्वारा भूलवश छूटे ₹4.60 लाख मूल्य के सामान को सुरक्षित बरामद कर 27 यात्रियों को उनका खोया सामान सुरक्षित लौटाया।
  • ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: “ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते” के तहत आरपीएफ ने दो बच्चों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान करते हुए उन्हें उनके परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया, जिससे संबंधित परिवारों को बड़ी राहत मिली।
  • ऑपरेशन उपलब्ध: रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत राजकोट मंडल क्षेत्राधिकार में एक व्यक्ति को रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर पकड़ा गया तथा उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
  • ऑपरेशन समय पालन: रेल परिचालन को बाधित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध चलाए गए “ऑपरेशन समय पालन” के तहत अनधिकृत चेन पुलिंग के 31 मामले दर्ज किए गए तथा 25 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
  • ऑपरेशन जनजागरण: यात्रियों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आरपीएफ द्वारा “ऑपरेशन जनजागरण” के अंतर्गत व्यापक अभियान चलाया गया। इसके तहत आरपीएफ पोस्टों एवं चौकियों पर बैनरों का प्रदर्शन किया गया, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) के माध्यम से संदेश प्रसारित किए गए तथा ग्राम सरपंचों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकों का आयोजन कर रेलवे लाइन पार न करने, ट्रेनों पर पत्थरबाजी से बचने, नशाखोरी के दुष्परिणाम, महिला सुरक्षा तथा मानव तस्करी जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें:- International Fellowship: बी एच यू की शोधार्थी डॉ प्रिया देव को मिला अन्तर्राष्ट्रीय फेलोशिप

इन अभियानों के माध्यम से आरपीएफ द्वारा रेलवे सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने तथा सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूकता विकसित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने कहा, “राजकोट मंडल की आरपीएफ टीम सुरक्षा, सेवा और संवेदनशीलता के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए यात्रियों का विश्वास लगातार मजबूत कर रही है। यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

जून माह के दौरान आरपीएफ राजकोट मंडल ने सेवा, सुरक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में बहुआयामी कार्य करते हुए यात्रियों के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत किया है।