PM Narendra Modi

PM Kashi Visit: प्रधानमंत्री मोदी का काशी प्रवास, अपने संसदीय क्षेत्र को देंगे 6350 करोड़ की सौगात,

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 27 अप्रैल:
PM Kashi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को काशी पधार रहे हैँ. पी एम के काशी आगमन पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. एस पी जी ने तीन दिनों पूर्व ही कार्यक्रम स्थल को अपने घेरे में ले लिया है. प्रधानमंत्री का पहला कार्यक्रम बरेका मैदान में आयोजित है, जहाँ वे एक महिला सम्मेलन में 50 हज़ार से ज्यादा महिलाओ को सम्बोधित करेंगे. इसी मंच से मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को 6350 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

प्रधानमंत्री के काशी आगमन की तैयारियां एक सप्ताह पूर्व से ही प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से की जा रहीं है. जिला प्रशासन की ओर से जहाँ कार्यक्रम स्थल, योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तथा सुरक्षा की जबरदस्त तैयारी की गई है, वहीं भाजपा के जिला और शहर संगठन की ओर से पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. वहीं नगर निगम भी शहर की सड़कों से लेकर गलियों को चमकाने के लिए 22 अप्रैल से ही सप्तााहव्यापी महा-सफाई अभियान चला रहा था। इस क्रम में निगम एक हफ्ते में करीब 1456 टन अतिरिक्त कूड़े का निस्तारण कराया है। दूसरी ओर पिछले सात दिनों में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सैकड़ों लंबित आवेदनों को निपटाकर जनता को बड़ी राहत दी है।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर चलाए गए सप्ताहव्यापी महा-सफाई अभियान’ के दौरान कूड़ा उठान में अभूतपूर्व तेजी आई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि पिछले सात दिनों में कुल 1456 टन कचरे का निस्तारण किया है। सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए हर वार्ड में विशेष टीमें तैनात की गई हैं और ‘सेंट्रल कमांड’ के जरिए सीधे निगरानी की जा रही है, ताकि कहीं भी गंदगी न छूटे। सामान्य दिनों में जहां 1000 टन कचरा निकलता था, वहीं अब 1200 से 1300 टन तक कचरे का निस्तारण किया जा रहा है।

इस सप्ताहव्यापी महा-अभियान में महापौर अशोक कुमार तिवारी स्वयं भी मैदान में उतरे। 22 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान के तहत महापौर ने प्रतिदिन प्रातः काल से ही विभिन्न वार्डों का दौरा कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। प्रधानमंत्री अपने काशी प्रवास में बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन भी करेंगे. प्रधानमंत्री के काशी प्रवास पर सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई.