Rail bridge construction

Road Under Bridge: राजकोट मंडल में एलसी-235 पर रोड अंडर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग सफल

Road Under Bridge: राजकोट मंडल की बड़ी उपलब्धि: एलसी-235 पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण हेतु आरएच गर्डर लॉन्चिंग सफल

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 01 मई: Road Under Bridge: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल ने संरक्षा एवं अवसंरचना विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए खंभालिया–भाटेल खंड के लेवल क्रॉसिंग (एलसी) संख्या 235 पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण के अंतर्गत आरएच गर्डर का सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कार्य 30 अप्रैल, 2026 को पूर्ण कर लिया है।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, यह महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्य 30 अप्रैल, 2026 को सिंगल लाइन पर नियोजित 3 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान कुशलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्य के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया, जिससे यातायात संचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा। उक्त कार्य के निष्पादन में 600 टन क्षमता वाली अत्याधुनिक क्रेन का उपयोग किया गया, जिससे गर्डर लॉन्चिंग अत्यंत सटीकता एवं सुरक्षित ढंग से की जा सकी।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

राजकोट मंडल के डिविजनल इंजीनियर (पश्चिम) ऋषभ सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सहायक मंडल इंजीनियर (पश्चिम), जामनगर संजीव कुमार तथा उनकी लगभग 40 सदस्यों की टीम द्वारा यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस कार्य की समयबद्ध एवं सफल पूर्णता राजकोट मंडल की तकनीकी दक्षता, सुनियोजित कार्यप्रणाली तथा प्रतिबद्धता का परिचायक है।
यह उपलब्धि इस व्यस्त रेलखंड पर संरक्षा बढ़ाने तथा रेल एवं सड़क यातायात को अधिक सुगम एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एलसी-235 के उन्मूलन से न केवल दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी, बल्कि ट्रेनों की समयपालनता में भी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें:- India Kenya Trade Committee: भारत–केन्या व्यापार समिति की 10वीं बैठक नैरोबी में आयोजित

परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत स्थानीय जनता को व्यापक लाभ प्राप्त होगा, जिससे सड़क यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनेगा। साथ ही, रेलवे के परिचालन में दक्षता एवं गति में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना के अनुसार, “राजकोट मंडल निरंतर रेल अवसंरचना के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण हेतु प्रतिबद्ध है, जिससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की जा सकें। एलसी-235 पर यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और सशक्त कदम है।”