Nari Shakti

Nari Shakti: नारी शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत स्तम्भ

Nari Shakti: अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने 6332 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

  • काशी में प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के सवाल पर विपक्ष को घेरा
  • बरेका मैदान में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में 50 हज़ार से ज्यादा जुटीँ नारी शक्ति

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 29 अप्रैल:
Nari Shakti: अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो दिवसीय दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन मंगलवार को 6332 करोड़ की सौगात देकर, काशी नगरी को विकास की नई दिशा दी। इस दौरान बरेका में विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होंने ज्योहीं, काशी के विकास की अरबों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की, पूरा पंडाल हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा. इसमें नगर निगम से जुड़ी कुल 196.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी उन्होंने लोकार्पण और शिलान्यास किया.

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति का आव्हान करते हुये विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. बनारस रेल कारखाना (बरेका) मैदान में आयोजित इस विशाल महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि, उनके सरकार की नीतियों में महिला कल्याण हमेशा से सर्वोपरि रही है. इस अवसर पर उन्होंने काशी और देश के विकास के लिए 6332 करोड़ रुपए की कुल 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी की बहनों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना, विकसित भारत के मिशन का अनिवार्य हिस्सा है. काशी और अयोध्या के बीच बढ़ती नजदीकी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि वाराणसी पुणे और अयोध्या मुंबई के बीच चलने वाली यह ट्रेन न केवल पर्यटन बल्कि व्यापार को भी नई ऊंचाई देगी. अवसर पर उन्होंने यूपी कॉलेज में 10 करोड़ की लागत से बने हॉकी टर्फ का लोकार्पण किया. मंडलीय अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी सुविधाओं से लैस किया गया. नगर क्षेत्र के 23 विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में अपग्रेड भी किया गया.

प्रधानमंत्री ने बहुप्रतीक्षित नगर निगम सदन भवन की नींव भी रखी. उन्होंने 96.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन का शिलान्यास किया। यह भवन भविष्य में निगम के प्रशासनिक कार्यों और जनसुनवाई को और अधिक व्यवस्थित एवं सुलभ बनाएगा. काशी के पौराणिक कुंडों और तालाबों के संरक्षण पर भी जोर दिया गया है।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए लीगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्य के लिए 53.15 करोड़ और शहर में छह नए ट्रांसफार्मर स्टेशनों के निर्माण के लिए 22.27 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। साथ ही, शहर के नव-विस्तारित 25 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए 150 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों के माध्यम से नव-विस्तारित 25 वार्डों में अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी। इसके साथ ही, पिसौर में 4.70 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडप का भी लोकार्पण किया गया, जो स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा.

इसके पूर्व लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ ही दोनों उप मुख्य मंत्री, राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण आदि ने स्वागत किया.