rjt employees 2804

Railway Safety: रेलवे सेफ्टी में उत्कृष्ट कार्य पर राजकोट के 3 कर्मचारी सम्मानित

राजकोट, 28 अप्रैल: Railway Safety: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने फरवरी 2026 के लिए विभिन्न मंडलों के 14 कर्मचारियों को प्रतिष्ठित “मैन ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें राजकोट मंडल के तीन कर्मचारियों का चयन मंडल के लिए गौरव का विषय है।

यह सम्मान पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मुंबई में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। इन कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित निर्णय क्षमता के लिए सम्मानित किया गया, जिनके प्रयासों से संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालते हुए (Railway Safety) सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित हुआ।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार सम्मानित कर्मचारियों का विवरण निम्नानुसार है

रवींद्र कुमार चौधरी, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-1
दिनांक 09 फरवरी 2026 को वगडिया-थान सेक्शन में कीमैन के रूप में ड्यूटी के दौरान OHE लोकेशन 672/5-7 पर निरीक्षण करते समय अप लाइन के SEJ नं. 1 की टंग रेल में फ्रैक्चर पाया। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। त्वरित मरम्मत कार्य करते हुए लगभग 07:02 बजे ट्रैक को सुरक्षित रूप से बहाल किया गया। इस दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु 10 किमी प्रति घंटा का कौशन ऑर्डर लागू किया गया।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

मंगल सिंह मीणा प्वाइंट्समैन
Railway Safety: दिनांक 07 फरवरी 2026 को भास्करपारा स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान गुड्स ट्रेन के प्रस्थान के समय एक वैगन (WR 42089861073 – BTPGLNE) से असामान्य चिंगारियाँ एवं जलने की गंध देखी। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने लाल झंडा प्रदर्शित कर ट्रेन को रुकवाया। जांच में वैगन की ट्रॉलियाँ जाम पाई गईं। तत्पश्चात वैगन को अलग (आइसोलेट) कर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया।

Railway Safety, rjt employees

कृष्ण ए. बैरवा, स्टेशन अधीक्षक
दिनांक 22 फरवरी 2026 को केसरिया रोड स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान गुड्स ट्रेन के निरीक्षण में एक वैगन (WCR 421613822 – BTPGLN) की ट्रॉली से चिंगारियाँ निकलती देखीं। तत्काल रेड हैंड सिग्नल दिखाकर ट्रेन को रोका गया। जांच में ब्रेक ब्लॉक फंसा हुआ पाया गया, जिसमें आग लग गई थी। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ द्वारा अग्निशामक यंत्र से आग बुझाई गई। तत्पश्चात वैगन को अलग कर ट्रेन को सुरक्षित रूप से रवाना किया गया। उनकी सतर्कता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा (Railway Safety) कि उनकी निष्ठा, सतर्कता और कर्तव्य के प्रति समर्पण पूरे पश्चिम रेलवे के लिए प्रेरणास्रोत है।

राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने भी तीनों कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य (Railway Safety) की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कतापूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

राजकोट मंडल को अपने ऐसे कर्तव्यनिष्ठ एवं सतर्क कर्मचारियों पर गर्व है, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सूझबूझ और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।