varanasi 2806

PM Narendra Modi के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी विदेशों में: अठावले

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिएपूरी सरकार सभी कृतसंकल्पित : केंद्रीय मंत्री अठावले

  • केंद्रीय मंत्री अठावले ने सरकार के 12 वर्षो की उपलब्धियों को रखा काशी में आयोजित पत्रकार वार्ता में

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 28 जून:
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है तथा विभिन्न देशों के साथ हुए महत्वपूर्ण समझौतों से देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रभावी नेतृत्व और दृढ़ निश्चय के परिणामस्वरूप वर्ष 2014 के बाद 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने बताया कि 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं तथा 60 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सामाजिक सुरक्षा का दायरा तीन गुना से अधिक बढ़ा है तथा 12 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण से 5 लाख से अधिक गांव खुले में शौच से मुक्त हुए हैं।

श्री अठावले ने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत देशभर में 58 करोड़ 30 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ 35 लाख से अधिक खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत देशभर में 58 करोड़ 31 लाख से अधिक लाभार्थियों को 39,68,559.19 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। उत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2015 से 2026 तक 5 करोड़ 91 लाख 34 हजार लाभार्थियों को 3,99,128.76 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध कराए गए हैं।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 10 करोड़ 57 लाख से अधिक गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 89 लाख 8 हजार से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत देशभर में 12 करोड़ 17 लाख से अधिक लोगों ने उपचार का लाभ प्राप्त किया है, जबकि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2018 से 2026 तक 95 लाख से अधिक लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि उजाला योजना के तहत देशभर में 36 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं तथा उत्तर प्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान 2 करोड़ 6 लाख से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को सुदृढ़ बनाने के लिए वर्ष 2021 से मार्च 2026 तक देशभर में 790 नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना हेतु 580 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है। उत्तर प्रदेश में 88 केंद्रों के लिए 42 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।

उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को विभिन्न सरकारी ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करना चाहिए तथा अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने चाहिए।

देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें