BHU 0406

Maxillofacial Surgery: ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी पर राष्ट्रीय मास्टरक्लास शुरू

Maxillofacial Surgery: दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रादेशो से 72 विशेषयों की हुई है भागीदारी

  • कुलपति प्रो अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन जबकि संकाय प्रमुख प्रो एच सी बरनवाल ने दिया स्वागत भाषण

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 04 जून:
Maxillofacial Surgery: चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर सभागार में गुरुवार को एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया मास्टरक्लास 2026 का कुलपति प्रो अजित कुमार चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. चिकित्सा विज्ञान संस्थान के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी इकाई द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर से ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के लगभग 72 शिक्षकों तथा एमडीएस अंतिम वर्ष के 97 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह मास्टर क्लास क्षेत्र के चिकित्सकों एवं प्रशिक्षुओं की नैदानिक तथा शल्य दक्षताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयार किया गया एक विशिष्ट शैक्षणिक कार्यक्रम है।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित अनुभवी शिक्षकों एवं विशेषज्ञों के साथ खुलकर संवाद करें तथा बिना किसी संकोच के अपनी जिज्ञासाएँ रखें। प्रश्न सरल हों या जटिल, उन्हें पूछने में हिचकिचाना नहीं चाहिए, क्योंकि यह मंच सीखने और बौद्धिक आदान-प्रदान का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। शैक्षणिक विषयों के विकास पर चर्चा करते हुए प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि विशेषज्ञता के निरंतर विस्तार ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित की है, किन्तु ज्ञान के भविष्य के लिए अंतर्विषयक सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

प्रो. संजय गुप्ता, संकाय प्रमुख, चिकित्सा संकाय, ने एओएमएसआई के उत्तरी ज़ोन की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन ने देशभर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों एवं रेजिडेंट चिकित्सकों को एक मंच पर एकत्र किया है। उन्होंने कहा कि यह मास्टरक्लास शैक्षणिक आदान-प्रदान एवं व्यावसायिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
प्रो. सौरभ सिंह, आचार्य प्रभारी, ट्रॉमा सेंटर ने कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में विशेषज्ञों की सहभागिता हुई है।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

प्रो. एच. सी. बरनवाल, संकाय प्रमुख, दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी इकाई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने देश के विभिन्न भागों से आए रेजिडेंट चिकित्सकों का स्वागत भी किया। एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष डॉ. गोसला श्रीनिवास रेड्डी आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का स्वागत किया।

उन्होंने संगठन द्वारा चयनित शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के योगदान की सराहना करते हुए युवा शल्य चिकित्सकों से भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने तथा भारत में इस विषय के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।आयोजन अध्यक्ष प्रो. नरेश कुमार शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं आयोजन सचिव प्रो. अखिलेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।