student

Students were Honored: परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मानित

Students were Honored: मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं ₹21,000 का पुरस्कार किया गया प्रदान

  • मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित समारोह का सर्किट हाउस सभागार में किया गया प्रसारण

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 22 जून:
Students were Honored: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद वाराणसी के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया. हाईस्कूल परीक्षा में पी.एम. श्री राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज, वाराणसी के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने प्रदेश की मेरिट सूची में छठवाँ स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

जनपद स्तरीय हाईस्कूल मेरिट सूची में मानसी यादव एवं अंशिका यादव ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, शिवम कुमार ने तृतीय स्थान, आराध्या बरनवाल ने चतुर्थ स्थान, अमन मौर्य ने पंचम स्थान, आंचल पटेल ने षष्ठम स्थान तथा प्रियांशु यादव, प्रिंस पाल एवं आरती विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से सप्तम स्थान प्राप्त किया।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

सीबीएसई बोर्ड इण्टरमीडिएट परीक्षा में अदिति सिंह ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान तथा राम तिवारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। दोनों मेधावी छात्र-छात्राएं संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, वाराणसी एवं संत अतुलानन्द आवासीय अकादमी, शिवपुर, वाराणसी से संबंधित हैं।
यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट परीक्षा- 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें साक्षी, वैशाली मौर्य, रितु वर्मा, अंजलि प्रजापति, अरुण वर्मा, आयुषी सिंह, करिश्मा राय, शिव सिंह, सावन एवं नेहा यादव शामिल हैं।

मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन सर्किट हाउस, वाराणसी में किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं ₹21,000 का चेक प्रदान किया गया। सम्मानित छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में निर्धारित धनराशि का अंतरण भी कर दिया गया। राज्य स्तर पर चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोक भवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रशस्ति-पत्र, मेडल, टैबलेट एवं ₹1,00,000 का चेक प्रदान किया.

सर्किट हाउस, वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, विधायक पिंडरा डॉ. अवधेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक, वाराणसी मण्डल, वाराणसी दिनेश सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, वाराणसी भोलेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे.