Varanasi BRICS Summit

Varanasi BRICS Summit: ब्रिक्स संस्कृति समूह की बैठक 4-5 जून को वाराणसी में

Varanasi BRICS Summit: आगामी ब्रिक्स सम्मेलन के अंतर्गत संस्कृति कार्य समूह (Culture Working Group) की मेजबानी एवं आयोजन संबंधी तैयारियों के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुई केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की निदेशक प्रियंका चंद्र

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 22 मई:
Varanasi BRICS Summit: इस वर्ष ब्रिक्स देशों की बैठक का मेजबानी करने का अवसर भारत को मिला है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में, आगामी 4-5 जून को ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्य समूह की बैठक होने जा रहीं है. इस महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियो की समीक्षा हेतु, आयोजन समिति की एक बैठक सम्पन्न हुई. मंडलायुक्त एस राजलिंगम व प्रियंका चंद्र, निदेशक संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में आगामी ब्रिक्स सम्मेलन के अंतर्गत, कल्चर ग्रुप की मेजबानी एवं आयोजन संबंधी तैयारियों के दृष्टिगत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक में मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं, जिससे वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत एवं आतिथ्य परंपरा का प्रभावी प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से काशी की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

बैठक में पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, नगर निगम, वी डी ए, लोकनिर्माण, पुलिस प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल, आवागमन, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अतिथियों की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। मंडलायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

गौरतलब है कि भारत इस वर्ष “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” थीम के तहत ब्रिक्स देशों व सहयोगी (ब्राजील, चीन, भारत, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात) की बैठकों का आयोजन कर रहा है। उक्त क्रम में ही वाराणसी के होटल ताज में आगामी 4 – 5 जून को ब्रिक्स देशों के अंतर्गत संस्कृति कार्य समूह (Culture Working Group) की बैठक का आयोजन होंगे, जिसमें अतिथियों का आगमन कुल चार ग्रुपों में होना है।

बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण पुर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम सिटी राजेश जी, एडीएम प्रोटोकोल विनय कुमार, एडीएम एफ आर सदानंद गुप्ता, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा समेत सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।