VDA 2105

VDA: वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बकायेदारों को ओ टी एस योजना का लाभ उठाने की किया अपील

VDA: संपत्ति एवं मानचित्र विभाग से संबंधित बकायेदारों एवं आवंटियों को वी डी ए का सख्त निर्देश, वसूली हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों की बनी टीमें

  • ओ.टी.एस.-2026 योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता किया सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 21 मई:
VDA: वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.-2026) के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत प्राधिकरण सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव महोदय डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने की। बैठक में संपत्ति एवं मानचित्र से संबंधित बकाया धनराशि की वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से फीडबैक प्राप्त किया गया।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

बैठक के दौरान सचिव डॉ मिश्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बकायेदारों से सीधे संपर्क स्थापित कर बकाया वसूली हेतु प्रभावी एवं ठोस रणनीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लागू ओ.टी.एस.-2026 योजना आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने हेतु विशेष टीमों के गठन के निर्देश दिए गए, ताकि प्रत्येक बकायेदार तक पहुंचकर उन्हें योजना की जानकारी दी जा सके और बकाया जमा कराने के लिए प्रेरित किया जा सके।

बैठक में सचिव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी जोनल अधिकारी एवं अवर अभियंता (जेई) संयुक्त टीम बनाकर नियमित रूप से फील्ड में निकलें तथा वसूली कार्य में तेजी लाएं। इसी प्रकार संपत्ति विभाग में संबंधित योजनाओं के लिपिक एवं रेंट कलेक्टरों की टीम बनाकर फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती गई अथवा वसूली कार्य में उदासीनता दिखाई गई तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि जो बकायेदार ओ.टी.एस.-2026 योजना का लाभ नहीं लेंगे, उनके विरुद्ध भविष्य में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह योजना बकायेदारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे अपनी बकाया धनराशि का समाधान कर राहत प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने सभी आवंटियों एवं बकायेदारों से अपील की कि वे समय रहते योजना का लाभ उठाकर अपनी देनदारियों का निस्तारण करें तथा अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई से बचें. बैठक में संपत्ति अधिकारी रमेश चंद दुबे, सभी जोन के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता (जेई) तथा संपत्ति विभाग से संबंधित लिपिक उपस्थित रहे।