varanasi air show 884x497 1

Kashi Air Show: काशी के एयर शो में 4 एयर रेजिमेंट की भूमिका रही महत्वपूर्ण

  • Kashi Air Show: इस ऐतिहासिक और अद्भुत एयर शो को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजयपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारी संख्या में अति विशिष्ट जन, नमो घाट पर रहे उपस्थित

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 26 अक्टूबर:
Kashi Air Show: भारतीय सेना की 4 एयर फॉर्मेशन सिग्नल रेजिमेंट ने वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के वायुसेना दिवस हवाई प्रदर्शन 2026 के लिए महत्वपूर्ण संचार सहायता प्रदान की। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आयोजित “विंग्स ओवर गैंजेस” ने काशी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में सैन्य विमानन के कौशल और क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

Kashi Air Show

इस ऐतिहासिक और अद्भुत एयर शो को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजयपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जन नमो घाट पर उपस्थित थे. इस अलौकिक नज़ारे को देखने काशी के गंगा तट के दोनों तरफ, 8 किमी के दायरे में, लाखों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे. भारतीय वायु सेना के जाँबाज अनुभवी पायलटों के असाधारण हवाई करतब ने, काशी वासियों का मन मोह लिया.

Kashi Air Show

पर्दे के पीछे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए रेजिमेंट ने विमानकर्मियों, ग्राउंड कंट्रोलरों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए विश्वसनीय संचार नेटवर्क स्थापित किया। वैकल्पिक संचार व्यवस्थाओं से सुसज्जित बहुस्तरीय नेटवर्क ने पूरे हवाई प्रदर्शन के दौरान आवश्यक सूचनाओं के निरंतर आदान-प्रदान में सहायता की।

यह भी पढ़ें:- Anti Drug Operation: ड्रग्स के खिलाफ NCB का बड़ा एक्शन, 3 राज्यों में 38 ठिकानों पर छापेमारी

रेजिमेंट ने स्थानीय नागरिक प्रशासन के समन्वय से गंगा तट स्थित आयोजन स्थलों तक समर्पित ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी की व्यवस्था भी की। इससे बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति वाले क्षेत्र में नेटवर्क की क्षमता और विश्वसनीयता को सुदृढ़ किया गया. रेजिमेंट की सूक्ष्म योजना, तकनीकी दक्षता और टीम भावना ने हवाई प्रदर्शन के दौरान वॉयस एवं डेटा के सुचारु आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने और आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Kashi Air Show

भारतीय सेना के नेटवर्किंग और डेटा-केंद्रित कार्यप्रणाली पर बल को साकार करते हुए रेजिमेंट का यह योगदान भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और नागरिक प्रशासन के बीच विश्वसनीय संचार तथा प्रभावी समन्वय के महत्व को रेखांकित करता है.