Vigilance Awareness Week: राजकोट रेल मंडल में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का शुभारंभ
Vigilance Awareness Week: भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पारदर्शिता एवं ईमानदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजकोट रेलवे डिवीजन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई।
- मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंराजकोट, 26 अक्टूबर: Vigilance Awareness Week: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2026 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” है। अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक प्रणाली एवं प्रक्रियाओं में सुधार के माध्यम से भ्रष्टाचार के उन्मूलन के साथ-साथ पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्रोत्साहित करना है।
Shop your favourites at exciting prices.
इस अवसर (Vigilance Awareness Week) पर आज राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना की अध्यक्षता में ‘सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा’ (Integrity Pledge) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक मीना ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें:- Valmiki Jayanti: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमृत सोलंकी सहित अन्य शाखा अधिकारी, रेलवे कर्मचारी एवं ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।

