Shahibag Underbridge Update

Shahibag Underbridge Update: शाहिबाग अंडरब्रिज आंशिक अवधि के लिए बंद रहेगा

Shahibag Underbridge Update: 19 से 28 मार्च तक शाहिबाग अंडरब्रिज आंशिक अवधि के लिए बंद रहेगा

अहमदाबाद, 18 मार्च: Shahibag Underbridge Update: पश्चिम रेलवे, अहमदाबाद मंडल द्वारा अहमदाबाद शहर में शाहिबाग स्थित अंडरपास (नं.731A) के ऊपर से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक पर आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के अंतर्गत ट्रैक के नीचे एवं ऊपर के भागों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा तथा जर्जर प्लेटों को हटाकर नई प्लेटें स्थापित की जाएंगी।

उपर्युक्त कार्य के कारण दिनांक 19.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 17:00 बजे तक तथा रात्रि 00:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक कार्य किया जाएगा। इस अवधि के दौरान शाहिबाग अंडरब्रिज के सभी प्रवेश एवं निकास मार्गों पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कार्य के दौरान निम्नानुसार यातायात डायवर्जन लागू रहेगा:

1. दिल्ली दरवाजा एवं सुभाष ब्रिज की ओर से आने वाला यातायात (एयरपोर्ट/गांधीनगर हेतु):
यह यातायात सुभाष ब्रिज के छोर पर शिलालेख फ्लैट की ओर मुड़कर रिवरफ्रंट मार्ग का उपयोग करते हुए डफनाला मार्ग से एयरपोर्ट एवं गांधीनगर जा सकेगा।

2. एयरपोर्ट/गांधीनगर की ओर से आने वाला यातायात:
यह यातायात डफनाला एवं रिवरफ्रंट मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा। साथ ही, असारवा, गिरधरनगर, दिल्ली दरवाजा एवं कालूपुर की ओर जाने हेतु शाहिबाग होते हुए महाप्रज्ञजी ब्रिज का उपयोग किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:- Veraval-Bandra Special Train: वेरावल–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित

3. गिरधरनगर/असारवा की ओर से आने वाला यातायात (एयरपोर्ट/गांधीनगर हेतु):
यह यातायात शाहिबाग होते हुए एनेक्सी, गायत्री मंदिर मार्ग तथा आर्मी कैंटोनमेंट के रास्ते एयरपोर्ट एवं इंदिरा ब्रिज के माध्यम से गांधीनगर जा सकेगा।

सभी नागरिक वे निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

OB Banner summer 1
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें