vda indepenece day

80th Independence Day: VDA में उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने फहराया तिरंगा

80th Independence Day: वाराणसी विकास प्राधिकरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

  • अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी से अपने कर्त्तव्यओं का निर्वहन करने का लिया संकल्प

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 16 अगस्त:
वाराणसी विकास प्राधिकरण में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने प्राधिकरण परिसर में ध्वजारोहण किया गया. इसके उपरांत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों एवं त्याग से प्रेरणा लेते हुए कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी एवं नियमों के पालन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष बोरा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने तथा नियमों का पालन करते हुए जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।

अवसर पर सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा एवं अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने भी समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों एवं उनके त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा प्राधिकरण के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का संदेश दिया. अवसर पर प्राधिकरण के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।