RJT Independence Day: राजकोट रेल मंडल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
RJT Independence Day: रेल मंडल में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प।
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंराजकोट, 15 अगस्त: RJT Independence Day: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजकोट स्थित डीआरएम कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने ध्वजारोहण किया, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा समारोहिक परेड का निरीक्षण किया।
मीना ने रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय का संदेश सुनाया।
राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत गीतों एवं समूह नृत्य ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। राजकोट मंडल में ‘स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026’ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कुल 40 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO), राजकोट द्वारा राजकोट स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ को डिनर सेट एवं सर्विंग प्लेट्स भी प्रदान की गईं। इस कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, राजकोट की अध्यक्ष मुकेशी मीना, उपाध्यक्ष रश्मि सिंह एवं सचिव एकता जैन तथा उनकी टीम उपस्थित रहीं।
Shop your favourites at exciting prices.
स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, मंडल सुरक्षा आयुक्त कमलेश्वर सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमृत सोलंकी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, ट्रेड यूनियनों एवं संगठनों के पदाधिकारी, पेंशनर्स तथा रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक आशा रजनी ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

