Hotayi Electronics 884x497 1

Sanand Investment: साणंद में हॉटायी इलेक्ट्रॉनिक्स करेगी ₹700 करोड़ का निवेश

Sanand Investment: माइक्रोन की सप्लाई चेन पार्टनर कंपनी को डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सौंपा OCA पत्र

अहमदाबाद, 07 मई: Sanand Investment: प्रधानमंत्री Narendra Modi के भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए गुजरात ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मलेशिया स्थित अग्रणी कंपनी ‘हॉटायी इलेक्ट्रॉनिक्स’ (Hotayi Electronics) ने गुजरात के साणंद GIDC में एडवांस सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

इस परियोजना के तहत गुजरात के उपमुख्यमंत्री Harsh Sanghavi ने कंपनी को ऑफर कम एलॉटमेंट (OCA) पत्र सौंपा। राज्य सरकार द्वारा साणंद-II GIDC में लगभग 5 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। कंपनी अगले 10 वर्षों में करीब ₹700 करोड़ का निवेश करेगी।

यह भी पढ़ें:- Demu Train Update: सुरेन्द्रनगर–ध्रांगध्रा वन वे डेमु ट्रेन अपडेट

नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अत्याधुनिक DRAM मेमोरी मॉड्यूल्स, सॉलिड-स्टेट ड्राइव्स (SSD), सर्वर और डेटा सेंटर मेमोरी मॉड्यूल्स के साथ ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गज माइक्रोन की प्रमुख सप्लाई चेन पार्टनर मानी जाती है।

💜 Comfort & Care – अब दर्द में पाएं सुकून!
🔥 Heating + Vibration | Rechargeable | Portable
⚡ Smart Heating & Vibration Belt – अभी खरीदें
🔥 MRP ₹1,499 → सिर्फ ₹699 | 53% OFF
🚚 ₹199 से ऊपर Free Delivery  |  💳 Online Pay & Save  |  🔄 Easy Returns

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि यह निवेश गुजरात के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा। स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और AI आधारित ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी के उपयोग से राज्य में तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Hotayi Electronics

उन्होंने कहा कि गुजरात अपनी मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं और उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण वैश्विक टेक कंपनियों के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। यह निवेश ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।