News Flash 05

Demu Train Update: सुरेन्द्रनगर–ध्रांगध्रा वन वे डेमु ट्रेन अपडेट

Demu Train Update: 12 मई से स्थायी रूप से चलेगी सुरेन्द्रनगर–ध्रांगध्रा वन वे डेमु ट्रेन

राजकोट, 07 मई: Demu Train Update: रेल प्रशासन द्वारा वर्तमान में संचालित ट्रेन संख्या 09259 सुरेन्द्रनगर–ध्रांगध्रा डेमु ट्रेन को 12 मई, 2026 से स्थायी रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, ट्रेन संख्या 79457 सुरेन्द्रनगर–ध्रांगध्रा डेमु (वन वे) 12 मई, 2026 से स्थायी रूप से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर स्टेशन से प्रतिदिन प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान कर प्रातः 06.00 बजे ध्रांगध्रा पहुंचेगी।

इस डेमु ट्रेन में सुरेन्द्रनगर से ध्रांगध्रा तक का किराया 10/- रुपये रहेगा। इस ट्रेन के स्थायी संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को सुगम, किफायती एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ प्राप्त होगा।

💜 Comfort & Care – अब दर्द में पाएं सुकून!
🔥 Heating + Vibration | Rechargeable | Portable
⚡ Smart Heating & Vibration Belt – अभी खरीदें
🔥 MRP ₹1,499 → सिर्फ ₹699 | 53% OFF
🚚 ₹199 से ऊपर Free Delivery  |  💳 Online Pay & Save  |  🔄 Easy Returns

ट्रेनों के ठहराव, संरचना एवं समय संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।