Ticket Checking

Ticket Checking Drive: पश्चिम रेलवे को टिकट जांच अभियान से ₹27 करोड़ से अधिक जुर्माना राशि प्राप्त

Ticket Checking Drive: पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2026 के दौरान सघन टिकट जांच अभियानों से ₹27 करोड़ से अधिक का जुर्माना प्राप्‍त किया

  • सघन टिकट जांच अभियानों से रिकॉर्ड प्रदर्शन
  • अप्रैल 2026 में ₹27.37 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक मासिक राजस्व दर्ज

मुंबई, 07 मई: Ticket Checking Drive: पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अप्रैल 2026 में ₹27.37 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक मासिक राजस्व दर्ज किया है। यह मई 2022 में दर्ज ₹25.98 करोड़ के पिछले सर्वोच्च आंकड़े से 5% अधिक वृद्धि दर्शाता है।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

निर्बाध और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, मुंबई उपनगरीय सेवाओं, मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों तथा हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान (Ticket Checking Drive) चलाए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की निगरानी में कार्यरत अत्यंत कुशल टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल 2026 के दौरान पूरे नेटवर्क पर व्यापक अभियान चलाए गए।

इसके परिणामस्वरूप 3.60 लाख से अधिक बिना टिकट/अनियमित यात्री पाये गये तथा उनसे ₹27 करोड़ से अधिक का जुर्माना प्राप्‍त किया गया, जो अप्रैल 2025 में दर्ज ₹21.89 करोड़ की तुलना में 25% अधिक है। साथ ही, यह प्राप्‍त जुर्माना राशि निर्धारित लक्ष्य ₹24.07 करोड़ से 13% अधिक है।

यह भी पढ़ें:- Sanand Investment: साणंद में हॉटायी इलेक्ट्रॉनिक्स करेगी ₹700 करोड़ का निवेश

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, (Ticket Checking Drive) अप्रैल 2026 के दौरान कई मंडलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किये। मुंबई सेंट्रल मंडल ने ₹13.06 करोड़ का योगदान दिया, इसके बाद अहमदाबाद मंडल ने ₹4.22 करोड़ और रतलाम मंडल ने ₹3.41 करोड़ की राशि वसूली की। इन सभी मंडलों ने पिछले पांच वर्षों में अपना सर्वोच्च राजस्व संग्रह दर्ज किया।

💜 Comfort & Care – अब दर्द में पाएं सुकून!
🔥 Heating + Vibration | Rechargeable | Portable
⚡ Smart Heating & Vibration Belt – अभी खरीदें
🔥 MRP ₹1,499 → सिर्फ ₹699 | 53% OFF
🚚 ₹199 से ऊपर Free Delivery  |  💳 Online Pay & Save  |  🔄 Easy Returns

एसी उपनगरीय लोकल ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए विशेष और औचक टिकट जांच अभियान भी चलाए गए। अप्रैल 2026 के दौरान एसी लोकल ट्रेनों में 14 हजार से अधिक मामलों का पता लगाया गया, जिससे लगभग ₹44 लाख का जुर्माना प्राप्‍त किया गया। यह राशि पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹20.24 लाख की तुलना में 117% अधिक है। कुल मिलाकर, अप्रैल 2026 के दौरान पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड में 1.1 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्री पाये गये तथा उनसे ₹6 करोड़ से अधिक का जुर्माना प्राप्‍त किया गया।

ये उल्लेखनीय परिणाम राजस्व हानि को कम करने, यात्री अनुशासन सुनिश्चित करने तथा रेलवे के राजस्व की सुरक्षा के प्रति पश्चिम रेलवे के वाणिज्य विभाग के निरंतर प्रयासों और समर्पण को दर्शाते हैं।

पश्चिम रेलवे आम जनता से अपील करती है कि कृपया उचित एवं वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।