varanasi

Chunar Tehsil Complex: चुनार तहसील परिसर में नव निर्मित उप निबंधक कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Chunar Tehsil Complex: 2.28 करोड़ की लागत से बने उप निबंधक कार्यालय चुनार का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने किया उद्घाटन

  • 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री की संख्या 16 लाख से बढ़कर 50 लाख तथा राजस्व 11 हज़ार करोड़ से बढ़कर 38 हज़ार करोड़ तक गया पहुंच

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 24 अप्रैल:
Chunar Tehsil Complex: चुनार तहसील परिसर में 2.28 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय भवन का राज्यमंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 शासन रवींद्र जायसवाल ने शिलापट्ट का अनावरण करते हुए फीता काटकर उद्घाटन किया। अवसर पर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर पवन कुमार गंगवार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, विधायक चुनार अनुराग सिंह के प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 अजय कुमार सिंह सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प चन्द्रभान यादव उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश वर्ष 2017 के बाद से उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रजिस्ट्री की संख्या 16 लाख से बढ़कर 50 लाख तक पहुंच गई है, वहीं राजस्व 11 हजार करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था और निवेश के माहौल से लोगों में संपत्ति खरीदने की ललक बढ़ी है, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य तेज हुआ है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था में सुधार करते हुए 19 प्रकार के नवाचार लागू किए हैं। पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे में स्टांप शुल्क पांच हजार रुपये तय किए जाने से करीब 24 लाख परिवारों को राहत मिली है और विवादों में कमी आई है। नारी शक्ति वंदन के तहत महिलाओं को एक प्रतिशत की छूट दिए जाने का असर भी दिखाई दे रहा है, जिससे दीपावली के बाद हुई करीब 55 प्रतिशत रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम हुई हैं।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

मंत्री रविन्द्र ने आगे कहा कि शपथ पत्र पर लगने वाले दस रुपये के स्टांप को समाप्त करने के प्रस्ताव पर भी विभागीय स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह प्रयास है कि आम जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। उन्होंने कहा कि जैसे सभी स्कूलो का कायाकल्प कराया गया था. उसी तर्ज पर सभी रजिस्ट्री कार्यालयों का भी कायाकल्प कराया जा रहा है।

प्रदेश में कुल 382 रजिस्ट्री कार्यालय है और प्रत्येक जगहो पर प्रयास है कि उन्हे पहले से अच्छा बनाया जाए. जनप्रतिनिधियो ने यह प्रस्ताव दिया था कि क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालयों का कायाकल्प कराया जाए. उसी के तहत चुनार रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भवन का निरीक्षण किया और रैंप की ऊंचाई अधिक होने पर उसे दूसरी दिशा में बढ़ाकर पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिएए ताकि दिव्यांगों को और सुविधा मिल सके। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत की ओर जाने वाले दरवाजों को बंद कराने और बाहरी हिस्से से छतों को जोड़ने का निर्देश दिया।