rjt

RJT Food Inspection: राजकोट स्टेशन पर खानपान सेवाओं का सघन निरीक्षण

RJT Food Inspection: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना ने गुणवत्ता, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

  • ट्रेन संख्या 15635 ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार की भी गहन जांच, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं यात्री सेवा मानकों का लिया जायजा

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 24 जुलाई: RJT Food Inspection: यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकोट मंडल द्वारा कैटरिंग सेवाओं के निरीक्षण एवं गुणवत्ता जांच का अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना ने राजकोट रेलवे स्टेशन पर संचालित विभिन्न कैटरिंग स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉलों पर उपलब्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता, मूल्य सूची, खाद्य सामग्री के रख-रखाव तथा यात्रियों को प्रदान की जा रही सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कैटरिंग संचालकों को निर्देश दिए कि यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ताजा, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

इसके उपरांत मीना ने ट्रेन संख्या 15635 ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा की जांच के साथ-साथ खाद्य सामग्री के भंडारण, रसोई की स्वच्छता, भोजन तैयार करने एवं परोसने की प्रक्रिया तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही खानपान सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें:- Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक ने ख़त्म किया अनशन परन्तु छात्रों का आंदोलन जारी

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन, भोजन की सुरक्षित हैंडलिंग, साफ-सफाई बनाए रखने तथा यात्रियों के साथ शिष्ट, विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें यात्रियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

राजकोट मंडल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मंडल स्तर पर कैटरिंग सेवाओं की नियमित निगरानी, गुणवत्ता जांच एवं औचक निरीक्षण निरंतर किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं संतोषजनक यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जा सके।